फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Highprofile boys looted call girl.

रईसजादों का कारनामाः रात बिताई फिर कॉलगर्ल को लूटा!

Wed, 31 Dec 2014 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Dec 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
Highprofile boys looted call girl.

गोमती नगर के एक पांच सितारा होटल में रईसजादों ने मुंबई की एक युवती की पिटाई की और उसका मोबाइल व अन्य सामान लूटकर भगा दिया। पीड़ित युवती गोमतीनगर थाने, वीमेन पॉवर लाइन, मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम के चक्कर काटकर महिला थाना पहुंची।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर उसे लेकर होटल पहुंची और मामला रफादफा कराने में जुट गई। मुकदमा दर्ज करने के नाम पर चुप्पी साधे पुलिस ने कॉलगर्ल व ग्राहकों के बीच लेनदेन का विवाद बताकर पल्ला झाड़ लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चार रईसजादे मुंबई की एक युवती के साथ सोमवार को पांच सितारा होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन


युवती मंगलवार दोपहर होटल से रोते हुए निकली। उसने युवकों पर पिटाई, मोबाइल व अन्य सामान लूटने का आरोप लगाते हुए गोमतीनगर थाने में शिकायत की। पुलिसकर्मियों ने वीमेन पॉवर लाइन का रास्ता दिखा दिया। वीमेन पॉवर लाइन व मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम का चक्कर काटते हुए युवती मंगलवार शाम महिला थाने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौज मस्ती के बाद नहीं किया भुगतान

Highprofile boys looted call girl.

इस बार उसने चार युवकों पर पांच सितारा होटल में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की। महिला थाने की इंस्पेक्टर ने एसओ गोमतीनगर को फोन किया। उन्होंने एक सबइंस्पेक्टर को महिला कांस्टेबल के साथ भेजा। महिला थाने में कार्रवाई की गुहार लगा रही युवती से ही गहन पूछताछ शुरू हुई।

पुलिसकर्मियों ने माना कि  मुंबई की कॉलगर्ल को चार युवक होटल में लाए थे। मौजमस्ती की और भुगतान मांगने पर युवती को पीटा। उसका मोबाइल व सूटकेस छीनकर भगा दिया। ट्रांसगोमती क्षेत्र के अधिकारियों ने इंस्पेक्टर को युवती का सामान व पैसे दिलाकर मुंबई रवाना करने की सलाह दी।

इस पर महिला थाने की इंस्पेक्टर उसे साथ लेकर पांच सितारा होटल जा पहुंची। वहां रईसजादों से समझौते की बातचीत शुरू कराई। देररात तक पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे।एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस टीम को कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। युवती ने रिपोर्ट लिखाने से इन्कार करते हुए अपना सामान वापस दिलाने को कहा। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed