{"_id":"f6c286f8fef80e507165caeb75bc7c84","slug":"hi-tech-thug-looted-2-80-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक जालसाजों ने डीजी के खाते से उड़ाए 2.80 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेक जालसाजों ने डीजी के खाते से उड़ाए 2.80 लाख
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 13 Sep 2013 08:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेक जालसाजों ने एक रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक के खाते से
विज्ञापन
2.80 लाख रुपये उड़ा दिए। पूर्व डीजी ने गोमती नगर थाने में मामला दर्ज
कराया है।
रिटायर्ड डीजी आरसी शर्मा परिवार के साथ गोमती नगर के विशालखंड (2) में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड डीजी का आईसीआईसीआई बैंक गोमती नगर की विशाल खंड शाखा में अकाउंट है।
आरसी शर्मा के मुताबिक उनके मेल आईडी पर बैंक की ओर से एक मेल आया था। इसमें बताया गया था कि आपका अकाउंट अपडेट किया जाना है। कृपया लिंक पेज पर अपने बैंक अकाउंट का ब्योरा दर्ज कर दें।
रिटायर्ड डीजी ने लिंक पेज पर अपने बैंक अकाउंट का ब्योरा भर दिया। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल फोन पर रजिस्ट्रेशन कोड का एक एसएमएस आया। थोड़ी ही देर में एक फोन आया।
कॉल करने वाले व्यक्ति ने रिटायर्ड डीजी से कहा कि, मैं आईसीआईसीआई बैंक से बोल रहा हूं। आपके सेलफोन पर एक कोड आया है। कृपया अपना कोड बताएं। रिटायर्ड डीजी ने एसएमएस मे आया कोड नोट करा दिया।
थोड़ी ही देर में उनके खाते से 2.80 लाख रुपये निकल गए। बाद में पता चला कि जालसाज ने फेक लिंक पेज के जरिए बैंक डिटेल मंगाकर ऑनलाइन परजेचिंग के लिए उनके बैंक खाते से 2.80 लाख रुपये उड़ा दिए।
रिटायर्ड डीजी ने इसकी सूचना एसएसपी जे रवींदर गौड को दी। एसएसपी के आदेश पर गोमती नगर में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एसएसपी ने विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी है।