इमला न लिख पाई तो हेडमास्टर ने छात्रा को फर्श पर पटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमला नहीं लिख पाने से नाराज प्रधानाध्यापक ने मंगलवार को क्लास रूम में मासूम छात्रा को उठाकर फर्श पर पटक दिया। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
अन्य बच्चों के सूचना के बाद स्कूल पहुंचे परिवारीजनों ने जमकर हंगामा काटा। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने घायल छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामला प्राथमिक विद्यालय रतनपुर का है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अभिभावक की पुत्री (9) क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में कक्षा चार की छात्रा है। मंगलवार की सुबह प्रधानाध्यापक राकेश मणि पांडेय क्लास रूम में बच्चों को इमला बोल रहे थे।
छात्रा के घरवालों ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा
छात्रा इमला नहीं लिख पाई तो नाराज प्रधानाध्यापक ने उसकी पिटाई की और उसे उठाकर फर्श पर पटक दिया। इससे छात्रा घायल हो गई। स्कूल के अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी छात्रा के परिवारीजनों को दी।
सूचना के बाद छात्रा के चाचा कई अन्य लोगों के साथ स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। प्रभारी कोतवाल हरिशंकर तिवारी ने बताया कि पुलिस ने चाचा की तहरीर पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उधर प्रधानाध्यापक राकेश मणि पांडेय ने बताया कि छात्रा को उन्होंने नहीं पीटा था। छात्रा दीवार के पास बैठी थी। मैने हल्के हाथ से उसे छुआ तो वह दीवार से टकरा गई।