फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Groom's brother got beaten in a marriage in Sitapur.

सीतापुर: सस्ती साड़ी देख भड़कीं महिलाएं, दूल्हे के भाई की लाठी-डंडों से पिटाई

Thu, 27 May 2021 11:29 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 May 2021 11:29 AM IST
सार

विवाह में सस्ता शादी का जोड़ा लाए जाने पर दुल्हन पक्ष के लोग आगबबूला हो गए। इस दौरान भड़के दुल्हन के भाई ने दूल्हे के भाई को लाठी-डंडों से पीट डाला।

विज्ञापन
Groom's brother got beaten in a marriage in Sitapur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर जिले के सकरन इलाके में दुल्हन के द्वार पर बरात आई। धूमधाम से द्वाराचार भी हुआ लेकिन शादी का जोड़ा सस्ता देख दुल्हन पक्ष के लोग आग बबूला हो गए। गुस्साए लोगों ने दूल्हे के भाई की जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन


सकरन मोहारी गांव निवासी अनिल बुधवार को अपने भाई की बरात बरियारी गांव निवासी शम्भू के यहां लेकर आए थे। द्वाराचार के बाद जब दुल्हन के कपड़े घर गए तो महिलाओं ने दुल्हन की साड़ी देखकर एतराज जताया। यह बात पुरुषों को पता चली तो दुल्हन का भाई आग बबूला हो गया।
विज्ञापन


गुस्साए दुल्हन के भाई अच्छेलाल व दुल्हन के फुफेरे भाई प्रताप निवासी सत्तिनपुरवा थाना बिसवां ने दूल्हे के भाई अनिल की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनिल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed