फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gram Pradhan murdered in maharajganj tarai thana kshetra in balrampur.

बलरामपुर: पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई अस्पताल में भर्ती

Sun, 26 Dec 2021 03:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Dec 2021 03:25 PM IST
सार

पुरानी रंजिश में महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल चचेरे भाई को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Gram Pradhan murdered in maharajganj tarai thana kshetra in balrampur.
गांव में पहुंची पुलिस मामले की जांच करती हुई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम रूपनगर के वर्तमान प्रधान राधेश्याम वर्मा उर्फ मिठाई लाल की बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना में मिठाई लाल का चचेरा भाई मनीष उर्फ कल्लू भी घायल हो गया।

विज्ञापन


घटना का कारण पुरानी चुनावी रंजिश बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रूपनगर के वर्तमान प्रधान मिठाई लाल रविवार दोपहर में अपने गन्ने के खेत से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने उन पर पीछे से हमला कर मार डाला।
विज्ञापन


मिठाई लाल के पीछे उनका चचेरा भाई कल्लू बाइक से आ रहा था। घटना को देखकर वह भागने लगा और बाइक से गिरकर बेहोश हो गया। कुछ लोगों का कहना है कि मिठाई लाल की गोली मारकर हत्या की गई है वहीं कुछ लोग इसे नुकीले हथियार से मारने की बात कर रहे हैं। हालांकि अभी किसी ने ना तो थाने में कोई तहरीर दी है और ना ही यह बता पा रहे हैं कि हत्या किस हथियार से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्लू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ राधा रमन सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed