फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   goons shoot a retired army man in his home in Sultanpur.

Sultanpur News: घर में चोरी करने घुसे बदमाशों ने पूर्व फौजी पर फायर झोंका, नकदी-जेवरात लूट ले गए

Tue, 28 Jun 2022 11:59 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी , सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jun 2022 11:59 AM IST
सार

घर में दरवाजा तोड़कर चोरी कर रहे बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी के जाग जाने और साथी को पकड़ लेने पर उसे गोली मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
goons shoot a retired army man in his home in Sultanpur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

घर में चोरी करने घुसे बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी के जाग जाने पर उसे गोली मार दी। इसके बाद घर में रखी नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल फौजी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रात में ही नवागत एसपी सोमेन वर्मा अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा निवासी विजय सिंह (53) सोमवार रात बरामदे में सो रहे थे। परिवार की महिलाएं बच्चों के साथ छत पर सोई हुई थीं। जीने का दरवाजा बाहर से बन्द था। रात करीब 12 बजे दीवार के सहारे बदमाश छत पर चढ़ आए। जीने का दरवाजा खोलकर वह अंदर दाखिल हो गए। कमरों का ताला तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी समेट ली। इसी बीच खटपट की आवाज सुनकर बरामदे में सो रहे रिटायर फौजी विजय सिंह की नींद खुल गई।
विज्ञापन


चोरी की आशंका होने पर वह मकान के अंदर गए तो दरवाजा खुला मिला। एक बदमाश हाथ में असलहा लिए दिखाई पड़ा। उन्होंने बदमाश को दबोच लिया। लेकिन, इसी बीच उसके दूसरे साथी ने विजय सिंह पर फायर झोंक दिया। गोली उनके पेट में जा लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज पर परिजन और पास पड़ोस के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने यूपी 112 के साथ ही स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर पीआरवी की गाड़ियों के साथ ही सीओ व कोतवाल अजय कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल फौजी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए रात में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हाल जाना। साथ ही जल्द ही घटना के खुलासे के लिए मातहतों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed