फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   goons attacked on property dealer in Lucknow.

स्कूटी से जा रहे प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, दहशत

Tue, 12 Jul 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
goons attacked on property dealer in Lucknow.
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

इंदिरानगर के तकरोही में सोमवार शाम करीब छह बजे प्लॉट दिखाने जा रहे पटेलनगर एक्सटेंशन निवासी प्रॉपर्टी डीलर नित्यानंद श्रीवास्तव (30) को बाइक व स्कूटी सवार बदमाशों ने घेरकर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायर किए।

विज्ञापन


एक गोली नित्यानंद के पेट के दायें हिस्से को छूते हुए निकल गई जबकि दूसरी पैर में लगी है। हाथ में भी छर्रे लगे हैं। पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर भेजा।

नित्यानंद का कहना है कि 25 दिसंबर 2012 को तकरोही में फारुख की हत्या के मामले में वह गवाह है। बीती चार जुलाई को कोर्ट में उसकी पेशी थी, जहां आरोपी मुलायमनगर के छोटू घोसी और मैनेजर ने उस पर गवाही न देने का दबाव बनाया। इन्कार पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि नित्यानंद श्रीवास्तव की हालत खतरे से बाहर है। उससे पूछताछ की जा रही है।

छह-सात गोलियां चलाई और गाली देते हुए भाग निकले

goons attacked on property dealer in Lucknow.
घायल युवक नित्यानंद - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि नित्यानंद पटेलनगर एक्सटेंशन स्थित घर से बेटी एंजल और साले गौरव के साथ स्कूटी से तकरोही गया था, जहां उसका 1500 स्क्वॉयर फीट का एक प्लॉट है जिसके सौदे की बात चल रही है।

किसी बिचौलिए ने प्लॉट खरीदने वाली पार्टी से मुलाकात कराने और प्लॉट दिखाने के लिए उसे बुलवाया था। पूछताछ में नित्यानंद ने बताया कि जैसे ही वह तकरोही स्थित पंजाब ईंट भट्ठा पहुंचा, स्कूटी सवार हत्यारोपी छोटू घोसी और मैनेजर तथा उनके साथ बाइक सवार दो अन्य बदमाशों ने हमला कर दिया। उसकी स्कूटी गिर पड़ी। बेटी दहशत से चीखने लगी।

उसे बचाने के लिए नित्यानंद ऊपर लेट गया। इस बीच छोटू और मैनेजर ने उसे निशाना बनाकर पिस्टल से छह-सात गोलियां चलाईं और गाली-गलौज व धमकी देते हुए भाग गए। नित्यानंद के सिर पर भी चोट लगी है जो जमीन पर गिरने से बताई जा रही है।

...जैसे ही सड़क पर गिरा मोबाइल गायब कर दिया

goons attacked on property dealer in Lucknow.

नित्यानंद जैसे ही घायल होकर सड़क पर गिरा, पास ही परचून की दुकान चालनेवाले युवक ने उसकी जेब से मोबाइल फोन और पर्स गायब कर दिया।

एसएसपी ने मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगवाकर पता लगाने और कार्रवाई करने की चेतावनी दी तो परचून दुकानदार एक पन्नी में लिपटा मोबाइल फोन व पर्स लेकर आ गया।

हत्या के मामले में दो महीने पहले ही जेल से छूटा था
नित्यानंद के खिलाफ भी 11 अक्तूबर 2011 को हत्या का एक मामला दर्ज हुआ था। इंदिरानगर एसओ नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि गंजरिया फार्म के पास रईस घोषी की हत्या के मामले में विवेचना के दौरान उसका नाम सामने आया था।

2014 में हत्या का खुलासा कर पुलिस ने नित्यानंद को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 22 महीने जेल में रहने के बाद बीती 23 मई को वह जमानत पर छूटकर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed