फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girls body parts found in polythene.

आखिर किसने गौरी को टुकड़े-टुकड़े में दी डरावनी मौत?

Tue, 03 Feb 2015 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Feb 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
Girls body parts found in polythene.

पीजीआई में सोमवार रात टुकड़े-टुकड़े में पॉलीथिन में जिस युवती का शव मिला, उसकी शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने बताया कि ये युवती गौरी श्रीवास्तव गणेशगंज की रहने वाली थी। एक फरवरी की दोपहर गौरी अपने पिता शिशिर श्रीवास्तव का जैकेट ड्राइक्लीन के लिए देने गई थी। घर से जाते यम गौरी ने अपनी मां को बताया था कि वो मंदिर भी जाकर आएगी।

विज्ञापन


जब काफी देर तक गौरी घर नहीं पहुंची तो करीब चार बजे गौरी की मां तृप्ता ने उसके मोबाइल पर फोन किया। गौरी का फोन किसी लड़के ने उठाया। लड़के ने गौरी की मां से कहा कि उनकी लड़की अभी उसके साथ है और रात आठ बजे तक घर पहुंच जाएगी। लड़के की बात सुनकर मां परेशान हो गई।
विज्ञापन


करीब पांच बजे तृप्ता ने फिर से गौरी के मोबाइल पर फोन किया तो लड़के ने उसे आशियाना स्थित ईको पार्क में आने को कहा। जब गौरी का मां पार्क पहुंची तो वहां कोई नहीं था। वो काफी देर तक तलाश करती रही। इसके बाद गौरी का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। तृप्ता और शिशिर श्रीवास्तव ने रविवार की रात अमीनाबाद थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद सोमवार की रात को पीजीआई क्षेत्र में टुकड़े-टुकड़े शव मिला। गौरी श्रीवास्तव अपने मां-बाप की एकलौती लड़की थी। वो अंबेडकर यूनिवर्सिटी में बीए फर्स्ट सेमेस्टर की स्टूडेंट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अभी शक के आधार पर चार लड़कों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक उसका पुराना ब्वायफ्रेंड है और एक लड़के से अभी गौरी के प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। इतनी बेरहमी से हत्या का कारण पुलिस को समझ नहीं आ रहा है।


बता दें कि हत्यारों ने गौरी की हत्या कर टुकड़े-टुकड़े करके शव शहीद पथ पर फेंक दिए थे। सुबह सात बजे युवती के दोनों पैर पड़े मिले। बाकी शरीर की तलाश में पुलिस ने आसपास का इलाका खंगाला लेकिन कुछ पता नहीं चला।

खून से सने बोरे के पास मंडरा रहे थे कुत्ते

Girls body parts found in polythene.

दोपहर करीब दो बजे 250 मीटर दूर बोरे में युवती का धड़ टुकड़ों में मिल गया। इलाकाई लोगों ने रेप के बाद युवती की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मृतका की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पीजीआई थाना की पॉवर मोबाइल में तैनात सिपाहियों ने सुबह गश्त करते वक्त शहीद पथ के नीचे वृंदावन योजना के भीतर चिरैयाबाग गांव में पैर पड़े देखे।इलाकाई लोगों ने शव के बाकी हिस्से आसपास फेंके जाने की आशंका जताई।

पुलिसकर्मियों ने शहीद पथ के आसपास का इलाका खंगालने के साथ ही झाड़ियां और ग्रीनबेल्ट देखी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद बरामद अंगों का पंचनामा कर मर्च्युरी भेज दिया गया।

एसओ ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे किसी ने नहर के किनारे झाड़ियों में बोरा पड़ा होने की सूचना दी। लोगों ने बताया कि बोरा खून से सना है और आसपास कुत्ते मंडरा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरा खुलवाया तो होश उड़ गए। भीतर कई टुकड़ों में महिला का धड़ था। जानकारी पाकर एएसपी पूर्वी राजेश कुमार सहित अन्य अफसरों ने मौका-मुआयना किया।

अलग-अलग पॉलीथिन में पैक थे टुकड़े

Girls body parts found in polythene.

नहर के पास मिला बोरा खोलते ही लोगों ने आंखें बंद कर लीं। भीतर युवती का धड़-सिर और दोनों हाथ अलग-अलग पॉलीथिन में पैक करके रखे गए थे। एसओ ने बताया कि मृतका का चेहरा साफ है। यानि हत्यारों ने चेहरा बिगाड़ने की कोशिश नहीं की।

कटे अंगों को देखकर ऐसा लगता है कि युवती की हत्या के बाद कुछ घंटे बाद उसके शरीर के टुकड़े किए गए हैं। अगर शरीर जीवित अवस्था में काटा जाता तो अंगों की स्थिति क्षत-विक्षत होती। युवती के अंग किसी धारदार हथियार से काटे गए हैं या किसी मशीन से, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।

एसओ ने कहा कि युवती की हत्या कहीं और करने के बाद हत्यारों ने इत्मीनान से उसके शव को अलग-अलग पैकेट में रखा। ऐसा इसलिए किया गया कि शव ठिकाने लगाने में सुविधा हो। पुलिस का मानना है कि युवती के पैर बोरे में नहीं आ पा रहे थे इसलिए उन्हें अलग फेंक दिया गया।

बेइंतहा नफरत या बदले की भावना

Girls body parts found in polythene.

बेइंतहा नफरत या बदले की भावना से हत्या की आशंकायुवती की जिस बेरहमी से हत्या की गई है, उससे माना जा रहा है कि हत्यारे उससे बेइंतहा नफरत करते थे या फिर बदले की भावना के चलते युवती को मारा गया है।

युवती से दुष्कर्म की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। एसओ संतोष तिवारी का कहना है कि शरीर के टुकड़े करने के पीछे अब तक प्यार-मोहब्बत में धोखा, नफरत या बदले की भावना ही सामने आई है।

एसओ ने कहा कि युवती के चेहरे की फोटो से उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद पूरा मामला खुलने की उम्मीद जताई।

राजधानी में महिलाओं के लिए जनवरी का आखिरी सप्ताह बुरे सपने से कम नहीं रहा। बंथरा में धारदार हथियार से गला रेतने के बाद युवती को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया तो आशियाना में महिला सर्राफ ममता अग्रवाल की लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कैसरबाग में कपड़ा व्यापारी की पत्नी शबाना को बंधक बनाकर लूटपाट, पारा की अशोक विहार कालोनी में फैक्ट्री संचालक मनोज दुबे की पत्नी गीता दुबे की लूट के बाद हत्या, गोमतीनगर में इंटर की छात्रा से रेप।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed