फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl tried to commit suicide in front of cm yogi house 

मुख्यमंत्री आवास पहुंची युवती ने केरोसिन डाला और लगा ली आग

Tue, 03 Apr 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Apr 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
girl tried to commit suicide in front of cm yogi house 
Demo Pic

बाराबंकी के असंदरा थानाक्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार दोपहर को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर आनन-फानन उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। देर शाम सिविल पहुंची असंदरा थाने की पुलिस ने महिला से पूछताछ की।

विज्ञापन


महिला के साथ दो साल पहले गांव के ही कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया। विरोध पर परिवार की पिटाई की। महिला के पति ने दुष्कर्म व जान से मारने की नीयत से हमले की तहरीर दी, लेकिन आरोपियों के दबाव में आकर पुलिस ने छेड़छाड़ में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


इसके बाद वह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाती रही, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे वह अकेले मुख्यमंत्री आवास पहुंची। पीड़िता ने पहले से ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया था। आवास के करीब पहुंचते ही उसने आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लपटों में घिरी महिला की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद एक फरियादी अपनी फाइल से आग बुझाने लगा। इस बीच गौतमपल्ली इंस्पेक्टर सीबी सिंह दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और महिला पर कंबल डालकर आग बुझाई।


सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर गौतमपल्ली विजय सेन सिंह ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ने घटना की सूचना महिला के परिवारीजनों, बाराबंकी के सीओ सिटी और असंदरा थाने के इंस्पेक्टर को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed