फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl raped and killed in lucknow

खेत में बिखरे मिले कपड़े, चप्पल और कुछ दूरी पर लड़की की लाश

Sun, 06 Dec 2015 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Dec 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
girl raped and killed in lucknow

लखनऊ के मड़ियांव में दो महिलाओं के शरीर के टुकड़े मिलने के चौबीस घंटे के भीतर शनिवार सुबह बंथरा में बीए थर्ड ईयर की छात्रा सोनी चौरसिया (19) की हत्या ने राजधानी में सनसनी मचा दी।

विज्ञापन


किशनपुर कौड़िया के मजरा कुटिया निवासी सोनी के पिता किसान श्रीकिशन ने बताया कि सुबह करीब सात बजे वह घर से निकली थी। दो घंटे तक घर न लौटने पर खोजबीन की तो खेत में झाड़ियों के बीच शव मिला।
विज्ञापन


एएसपी क्राइम ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सीओ कृष्णानगर राजेश यादव, फिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वॉयड ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। सोनी का चेहरा उसके ही शॉल से ढका था। गले में दुपट्टा कसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गला कसकर हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल की छानबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। श्रीकिशन ने रिश्ते के बहनोई रामसेवक चौरसिया से पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

रामसेवक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही प्रेम संबंधों को लेकर भी छानबीन कर रही है। छह बहनों व एक भाई में सोनी चौथे नंबर की थी। रिंकी, नेहा और प्रियंका की शादी हो चुकी है जबकि काजल उर्फ मोनी, खुशबू और भाई आदित्य पढ़ रहे हैं।

गायब था मोबाइल फोन

girl raped and killed in lucknow

सोनी के कपड़े, चप्पल खेत में चारों तरफ 10-20 मीटर की दूरी पर फैले थे। उसका मोबाइल फोन गायब था। परिवारीजनों ने उसका मोबाइल नंबर मिलाया था जो स्विच ऑफ निकला।

घटनास्थल देखकर ऐसा लग रहा है कि सोनी ने हत्यारे से संघर्ष किया होगा। ग्रामीणों ने दुराचार की आशंका भी जताई है। सीओ कृष्णानगर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

सोनी घर पर ही नेहा ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक की दुकान चलाती थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने ब्यूटी पार्लर जाकर छानबीन की। सोनी की एक डायरी और कुछ कागजात जब्त किए गए हैं। डायरी में कई फोन नंबर लिखे हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed