फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl lured with job and gangraped

नौकरी के नाम पर बड़े अफसर ने लड़की के साथ दरिंदगी

Fri, 05 Jun 2015 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Fri, 05 Jun 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
girl lured with job and gangraped

सकरन क्षेत्र में छात्रा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अगवा कर लिया गया। इसके बाद कई दिनों तक उसके साथ दुराचार किया गया।

विज्ञापन


मालूम हो कि सकरन क्षेत्र की एक बीए की छात्रा नौ मई को लापता हो गई थी। उसकी मां ने क्षेत्र के गुलरीपुरवा निवासी तकनीकी सहायक मनरेगा सकरन ब्लॉक (जेई) छैलबिहारी व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था, लेकिन 24 मई को छात्रा वापस आ गई।

उसने परिवारीजनों को बताया कि छैलबिहारी ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में लिया और फिर नौ मई को बीडीओ को मिलाने के नाम पर सकरन ब्लॉक ले गया।

जिला पंचायत सदस्य के घर पर की मनमानी

girl lured with job and gangraped

दुगाना गांव का प्रधान पति सुनील जायसवाल व गोंदलामऊ में तैनात बीडीओ सुरेंद्र गुप्ता मिल गए। छात्रा का आरोप है कि इन लोगों ने जबरन उसे गाड़ी बैठा लिया और बिसवां निवासी जिला पंचायत सदस्य चंद्र कुमार सिंह तोमर के आवास पर ले गए और जबरदस्ती की।

उसके मुताबिक आरोपी उसे गाड़ी से मथुरा ले गए, जहां एक मकान में रखकर छैलबिहारी, सुनील जायसवाल व सुरेंद्र गुप्ता ने नौकरी देने के नाम पर रेप किया। उसके साथ मारपीट भी की।

उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिवार को आपबीती सुनाई। परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed