{"_id":"29118031a5e01d8efc3c789d4dfe2c7b","slug":"girl-kidnapped-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज जा रही छात्रा को उठा ले गए कार सवार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज जा रही छात्रा को उठा ले गए कार सवार
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2013 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज क्षेत्र में कार सवार चार दबंगों ने शुक्रवार सुबह कॉलेज जा रही बीए की छात्रा को अगवा कर लिया। मोबाइल तोड़कर फेंक दिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
उसे रात भर यातनाएं देते रहे। शनिवार तड़के चंगुल से छूटी छात्रा ने एक राहगीर की मदद से अपने पिता को फोन करके सूचना दी। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छात्रा को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बीकेटी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह अलीगंज क्षेत्र स्थित कॉलेज जा रही थी।
वह सीतापुर रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने टेम्पो से उतर कर पैदल ही कॉलेज की तरफ बढ़ी थी कि रास्ते में खड़े नंदना गांव निवासी विवेक सिंह व विकास सिंह ने दो साथियों की मदद से उसे दबोच कर कार में लाद लिया।
विज्ञापन
छात्रा का मोबाइल छीना और तोड़कर सड़क पर फेंका। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां कमरे में बंधक बनाकर पीटा और यातनाएं दीं।
प्रताड़ना से बेहोश छात्रा को शनिवार सुबह चार बजे होश आया। कमरे की कुंडी खुली देखकर बाहर निकली और लोगों की नजरों से बचते हुए भिठौली चौराहे पर पहुंची।
वहां एक राहगीर की मदद से अपने पिता को फोन करके अपहरण व प्रताड़ना की जानकारी दी। पिता व परिवार के अन्य लोग आनन-फानन भिठौली चौराहा पहुंचे।
छात्रा को अलीगंज थाने ले जाकर शिकायत की। पुलिस ने विवेक, विकास व उनके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छात्रा को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा।
छात्रा के पिता ने जानकारी दी कि विवेक व विकास उसकी बेटी को आए दिन चिढ़ाते रहते थे। इसके विरोध पर दो हफ्ते पहले झगड़ा हुआ था। कहासुनी बढ़ने पर दबंगों ने उसे सबक सिखाने की धमकी दी थी।
रंजिश के चलते दोनों ने बेटी को अगवा कर उसे 18 घंटे बंधक बना प्रताड़ित किया। पुलिस का कहना है कि अपहरण, बंधक बनाने, पिटाई व मोबाइल तोड़ने का के आरोप में मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।