फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl found in bad condition in front of a mosque 

इबादत स्थल के बाहर बदहवास हालत में मिली किशोरी, परिवार ने लगाए संगीन आरोप

Fri, 09 Mar 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Mar 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
girl found in bad condition in front of a mosque 
Rape

कैंट थाना क्षेत्र के एक इबादत स्थल से बदहवास हालत में मिली किशोरी के मामले ने देर रात गुरुवार को तूल पकड़ लिया। परिवारीजनों समेत स्थानीय लोगों ने नियांवा चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


उन्हें समझाने पहुंची पुलिस से हाथापाई भी हुई। परिवारीजनों का आरोप है कि अराजक तत्वों ने किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई, लेकिन पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीएम-एसएसपी भी पहुंचे परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर देर रात जाम हटवाया। 

कैंट थाना क्षेत्र में एक इबादत स्थल के पास गुरुवार देर शाम अचानक एक लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां किशोरी बदहवास हालत में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी सूचना उसके परिवारीजनों को दी गई। परिवारीजनों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश व कार्रवाई को लेकर लापरवाही बरती। कैंट थानाध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच-पड़ताल की है।

आरोपी का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित लड़की ने आरोपी की पहचान नहीं की है। उसके बताये हुलिया के अनुसार आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का बयान लेकर उसका मेडिकल कराया जाएगा।

उधर परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नियांवा चौराहा जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम डॉ. अनिल कुमार व एसएसपी सुभाष सिंह बघेल भी मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। 

दो आरोपियों की पहचान, पांच हिरासत में

आरोपी की तलाश कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवारीजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट, रेप का प्रयास और गला दबाने की कोशिश में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले दो लड़कों की पहचान हुई। पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लिया है।- अनिल सिंह सिसोदिया, एसपी सिटी  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed