{"_id":"59e5b0704f1c1bf3538b7fa5","slug":"girl-dead-body-found-in-tank-in-ambedkar-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से लापता युवती का शव शौचालय के टैंक में मिला, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दिन से लापता युवती का शव शौचालय के टैंक में मिला, मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
अंबेडकरनगर में छह दिन से लापता एक किशोरी का शव घर के पास स्थित शौचालय के टैंक में पड़ा मिला। उसके मुंह में कपड़ा भरा था। सोमवार को शव मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की, जिस पर छह दिन पहले किशोरी को अगवा करने का आरोप है।
यह घटना सम्मनपुर थानान्तर्गत डड़वा महमदपुर की है। गांव निवासी रामबचन ने छह दिन पहले सम्मनपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बबिता उर्फ आसमां घर से लापता हो गई। तहरीर में रुस्तमपुर गांव निवासी अनिल कुमार पर अपनी पुत्री को बहलाकर अगवा करने का आरोप लगाया था।

Trending Videos
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन ही करती रह गई और सोमवार सुबह रामबचन के घर के पीछे स्थित शौचालय के टैंक में पुत्री का शव मिला। टैंक से तेज दुर्गंध निकलने पर ग्रामीणों का संदेह हुआ। उन्होंने टैंक में देखा तो बबिता का शव पड़ा होने का पता चला। उसके मुंह में कपड़ा भरा था।
इस जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसओ सम्मनपुर देवीचरण गुप्त मौके पर पहुंचे और छानबीन की। परिवारीजनों व ग्रामीणों से पूछताछ भी की गई। एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज है। किशोरी को बहलाकर अगवा करने के आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।