{"_id":"d2da9dd5a279f757ceb8d1ee1411ccc1","slug":"girl-brutally-murdered-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदे मारते रहे, लड़की को चीखने तक न दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदे मारते रहे, लड़की को चीखने तक न दिया
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Sun, 25 Aug 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लड़की का अपहरण किया, उसे गांव की सड़क के किनारे झाड़ियों में ले गए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वजह साफ थी, ताकि उसकी चीख तक न निकल पाए।
विज्ञापन
मामला लखनऊ के बंथरा इलाके का है। शनिवार सुबह स्थानीय पुलिस को बनी-मोहान रोड पर गांव बेती में सड़क के किनारे झाड़ियों में एक क्षत-विक्षत लाश पड़ी होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
पुलिस वहां पहुंची तो पता चला मामाल एक 30 वर्षीय युवती की हत्या का है। पुलिस के मुताबिक, लाश देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवती की हत्या बेहद दरिंदगी से की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और उसका गाल व गला बुरी तरह सूजा हुआ था। बलात्कार की भी पूरा आशंका है।
पुलिस अभी तक युवती की पूरी शिनाख्त नहीं कर पाई है, लेकिन उसके बाएं हाथ पर रंजीत गुदा देखकर यह अंदाजा लगा रही है कि उसकी शादी हो चुकी है।
पुलिस की शक है कि मामला बलात्कार और हत्या का ही है क्योंकि हत्यारों ने न उसके सोने के कुंडल उतारे न ही पायल ले गए। अब पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है, साथ ही लड़की की भी पहचान पुख्ता करने की कोशिश कर रही है।