फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangster against baba parmanand.

यौन शोषण करने पर बाबा परमानंद पर लगेगा गैंगस्टर

Fri, 27 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Fri, 27 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
 gangster against baba parmanand.
बाबा परमानंद को ले जाती पुल‌िस - फोटो : amar ujala

महिलाओं का यौन शोषण करने वाले बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद व उसके शिष्यों के खिलाफ पुलिस द्वारा गैंगस्टर लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही बाबा के करीबी व खास लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर है और जल्द ही पुलिस इन लोगों से पूछताछ भी कर सकती है।

विज्ञापन


वहीं, बाबा से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है जहां शुक्रवार को सुनवाई की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के हर्रई गांव निवासी बाबा परमानंद की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बाबा को पुलिस ने भले ही गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया हो लेकिन अब पुलिस की नजर बाबा के परिवारीजनों व अन्य खास लोगों पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस द्वारा अभी इस बाबत जांच पड़ताल ही की जा रही है लेकिन यदि पुलिस की जांच में किसी का नाम सामने आता है तो उस पर भी शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।

कोर्ट ने सुनवाई के लिए तय की तिथि

 gangster against baba parmanand.

बाबा परमानंद को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को एसीजेएम सुरजन सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। जहां पर कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए शुक्रवार को तिथि तय किया है। कोर्ट ने यदि बाबा का रिमांड मंजूर कर लिया तो बाबा से पूछताछ कर पुलिस कई अहम राज सामने ला सकती है।

चेला भी आएगा चपेट में
जेल में बंद बाबा परमानंद व उसके शिष्य अरविंद पर पुलिस द्वारा गैंगस्टर लगाने की तैयारी की जा रही है। बाबा को जल्द राहत न मिल सके पुलिस इसलिए यह कदम उठा रही है।

बाबा के खिलाफ दर्ज करीब एक दर्जन संगीन आपराधिक मामलों को देखते हुए पुलिस अब हर तरह की कार्रवाई बाबा के खिलाफ करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों की माने तो जल्द ही बाबा व उसके चेले के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जेल में बंद कैदियों से डरा-सहमा है बाबा

 gangster against baba parmanand.

जेल में बंद बाबा परमानंद कैदियों व बंदियों से काफी डरा-सहमा है। बाबा द्वारा जेल अधीक्षक से खुद को अलग बैरक में रखने व सुरक्षा की मांग की गई है।

जेल की बैरक नंबर 13 बी में बंद बाबा से जेल का हर बंदी मिलना चाह रहा है बाबा जिस बैरक में बंद है वहां बाबा को कैदियों ने बाबा को घेर लिया। हालांकि इस दौरान पहुंचे जेलकर्मियों ने मामला संभाल लिया।

जेल अधीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि जेल में बाबा की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। कहा कि अभी बाबा को अलग बैरक में रखने जैसी कोई बात नहीं है।

इस पर सीओ सिटी विशाल विक्रम सिंह का कहना है कि बाबा परमानंद के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बाबा के सहयोगियों पर भी नजर है यदि जरूरत पड़ेगी तो उन लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed