यूपीः हॉस्टल के अंदर लड़की के साथ हुआ गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर देहात में मंधना इलाके के एक निजी हॉस्टल में तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की को खींच लिया। उसके साथ गैंगरेप किया। बिठूर थाने में पिता ने तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
मूलरूप से कानपुर देहात के रसूलाबाद इलाके में रहने वाला मजदूर परिवार के साथ मंधना क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता है। मजदूर का कहना है कि उनके एक रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया था। वह पत्नी के साथ तीन दिन पहले कानपुर देहात उसे देखने गए थे।
मजदूर के मुताबिक सोमवार शाम बड़ी बेटी पेट दर्द की दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रही थी। रास्ते में हॉस्टल के बाहर खड़े तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। जबरदस्ती हॉस्टल के भीतर ले गए। मजदूर का आरोप है कि तीनों ने बेटी से रेप किया।
घर लौटने पर बेटी ने पड़ोस की महिला का पूरा वाकया बताया। महिला की सूचना पर बिठूर थाने की पुलिस मौकेपर आई। छानबीन की। बेटी से कहा कि माता-पिता के आने के बाद उनकेसाथ तहरीर लेकर थाने आना।
बकौल मजदूर मंगलवार को घर लौटा। बेटी ने पूरी बात बताई। वह बेटी को लेकर थाने गए और तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। इधर, इंस्पेक्टर संजय मिश्र ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि लड़की की तरफ से तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कानपुर में ही एक और बड़ी घटना हुई। इस घटना में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर भारी बवाल हुआ।
लड़की से छेड़छाड को लेकर मारपीट,पथराव
कानपुर के मसवानपुर में मंगलवार रात छेड़छाड़ को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट और पथराव से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई।
मसवानपुर निवासी लड़की को मोहल्ले में रहने वाला मनोज काफी दिनों से परेशान कर रहा था। लड़की का कहना है कि चार दिन पहले आरोपी जबरदस्ती उसे अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की।
आरोपी के चंगुल से छूटकर वह किसी तरह अपने घर पहुंची। परिवार वालों को पूरा वाकया बताया। रात को मनोज मोहल्ले में टहलता नजर आया तो परिजनों ने उसे दबोच लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी।
शोरगुल सुनकर मनोज के पक्ष के लोग भी जुट गए। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे और पत्थर चले। कंट्रोल रूम की सूचना पर सीओ अमित राय और कल्याणपुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी मनोज को पकड़ लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।