गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या कर शव फेंक गए हैवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से पशुओं के लिए घास काटने निकली एक किशोरी को दो युवकों ने दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया।
देर रात तक जांच के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड के जरिये आरोपियों को पकड़ लिया और पूछताछ की तो दोनों ने दुष्कर्म व हत्या करना स्वीकार कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में किशोरी के पिता ने कटराबाजार थाने में दुष्कर्म, हत्या, साक्ष्य छिपाने व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कटराबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया लड़की शनिवार की शाम अपने घर से पशुओं के लिए घास काटने पास स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में गई थी।
घास काटते समय वहां पहुंचे गांव के ही रहने वाले नीरज व मोहित ने उसे दबोच लिया और विद्यालय के बरामदे में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पास के गन्ने के खेत में फेंक दिया।
सीधे आरोपियों तक पहुंच गए खोजी कुत्ते
किशोरी देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन उसकी तलाश करते हुए विद्यालय पहुंचे। वहां विद्यालय परिसर में घास व हंसिया पड़ा मिला। खोजबीन के दौरान ही उसका शव पास के गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। एसपी ने हत्या के खुलासे के लिए डॉग स्क्वॉयड की टीम को मौके पर बुलाया। खोजी कुत्ता नीरज और मोहित के घर पहुंचा।
इस पर पुलिस ने नीरज व मोहित को उठा लिया। दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने दुष्कर्म व हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में किशोरी के पिता ने थाना कटरा बाजार में नीरज व मोहित के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या, साक्ष्य छिपाने व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।