{"_id":"5aa4379d4f1c1b3a058b481d","slug":"gangrape-and-murder-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से गैंगरेप कर क्रूरता से किया कत्ल, चाकू से गोद कर गर्म रॉड से जलाया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से गैंगरेप कर क्रूरता से किया कत्ल, चाकू से गोद कर गर्म रॉड से जलाया था
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी।
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के बदोसराय में नहर में मिले छात्रा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उससे सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही क्रूरता से हत्या करने का खुलासा हुआ है। डीजीपी ओपी सिंह ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
बताते चलें कि दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इंटरमीडिएट की एक छात्रा छह मार्च की सुबह परीक्षा देने के लिए सिरौलीगौसपुर स्थित एक कॉलेज जाने के लिए निकली थी। छात्रा जब घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने तलाशने के साथ ही पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
इसके बाद आठ मार्च की दोपहर सिरौलीगौसपुर से निकली नहर से छात्रा का शव बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो छात्रा की पहचान हो सकी थी। मृतका के परिवारीजनों ने दरियाबाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार रात पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर पहुंचने पर सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ सामूहिक दुराचार के बाद हत्या की बात सामने आई है। छात्रा के शरीर पर चाकू से वार के निशान भी मिले हैं। दरिंदों ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट को भी चोट पहुंचाई थी।
एसपी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि, दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी होते ही त्वरित कार्रवाई की है।