फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   frogery case in pwd tender

फर्जीवाड़ा कर हथिया लिया पीडब्ल्यूडी का टेंडर

Sat, 26 Oct 2013 02:01 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sat, 26 Oct 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
frogery case in pwd tender

क्रॉम्प्टन ग्रीव्ज लिमिटेड कंपनी के इंजीनियर के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पीडब्ल्यूडी में पंखे लगाने का टेंडर लेने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि टेंडर लेने वाली ठेकेदार फर्म ने कंपनी के जिस इंजीनियर के हस्ताक्षर से जारी रेट कांट्रैक्ट का पत्र लगाया है,वह तीन साल पहले ही नौकरी छोड़ चुका है।
विज्ञापन


पूर्व इंजीनियर को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने हजरतगंज कोतवाली में ठेकेदार फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज कराई।

हालांकि, पुलिस और पीडब्ल्यूडी ने अब तक ठेकेदार फर्म के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

जानकीपुरम स्थित सहारा एस्टेट निवासी प्रवीन शर्मा क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंपनी लिमिटेड में इंजीनियर थे। सितंबर 2010 में उन्होंने कंपनी छोड़कर दूसरी नौकरी जॉइन कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल प्रवीन, 27 सितंबर को क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंपनी के कॉमर्शियल मैनेजर विवेक अस्थाना ने उन्हें फोन किया।

मैनेजर ने बताया कि उनके हस्ताक्षर से कंपनी के लेटरपैड पर दस अगस्त 2013 को रजत दास गुप्ता की फर्म आरडी एसोसिएट्स के पक्ष में एक रेट कांट्रैक्ट जारी किया गया है।


इसके जरिए आरडी एसोसिएट्स ने पीडब्ल्यूडी में सीलिंग फैन का टेंडर लिया है। प्रवीन ने कहा कि वह तीन साल पहले ही कंपनी छोड़ चुके हैं। किसी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रेट कांट्रैक्ट जारी किया है।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी से छानबीन कराई तो पता चला कि आरडी एसोसिएट्स ने डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सप्लायर्स एंड डिस्पोजल्स की आरसी भी फर्जी लगाई थी।

न्याय पाने गई थी कोर्ट, वहीं हो गया अन्याय

प्रवीन ने अपने नाम का दुरुपयोग और फर्जी हस्ताक्षर बनाने का आरोप लगाते हुए आरडी एसोसिएट्स के खिलाफ हजरतगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रवीन का कहना है कि आरडी एसोसिएट्स के खिलाफ चेक बाउंस सहित अन्य मामले हैं। बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

पीडब्ल्यूडी से भी उसका टेंडर निरस्त नहीं किया जा रहा है। उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद आरडी एसोसिएट्स की तरफ से हजरतगंज कोतवाली में एक शपथपत्र दिया गया है।

जिसमें रेट कांट्रैक्ट क्रॉम्प्टन ग्रीव्स लिमिटेड कंपनी की तरफ से दिए जाने की बात कही गई है।

शपथपत्र में लिखा है कि प्रवीन शर्मा के हस्ताक्षर से जारी लेटरहेड उन्हें कंपनी के ईआईसी फैंस डीपी सिंह ने दिया था।

इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्ष से कागजात मंगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed