{"_id":"b3f78df13238d8b05858b6edd9319808","slug":"fraud-pa-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को बताया सपा सांसद का पीए, लोगों से लाखों ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को बताया सपा सांसद का पीए, लोगों से लाखों ठगे
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Jul 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जालसाज समाजवादी पार्टी के सांसद का पीए बनकर फर्जीवाड़ा कर रहा था। नौकरी व ट्रांसफर का झांसा देकर जालसाज ने जरूरतमंदों से लाखों रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को क्राइम ब्रांच व कृष्णानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने पिकेडली होटल के पास से हाई-प्रोफाइल जालसाज को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से शिक्षामंत्री, नगर विकास राज्यमंत्री समेत कई मंत्रियों के लेटरपैड पर नौकरी, ट्रांसफर व शस्त्र लाइसेंस के कई सिफारिश पत्र बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने यह कार्रवाई एक व्यवसायी की शिकायत पर की है। व्यवसायी के मुताबिक जालसाज ने भतीजे की नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए।
नौकरी न मिलने पर पैसे वापस मांगने पर धमका रहा था। पुलिस के अनुसार जालसाज व्यवसायी, अफसर व सरकारी कर्मचारी समेत अब तक करीब आठ से अधिक लोगों को चूना लगा चुका है।
विज्ञापन
एएसपी क्राइम रवींद्र कुमार सिंह के मुताबिक, कृष्णानगर में एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी निवासी व व्यवसायी मो. आसिफ ने शिकायत की थी।
बदायूं के उपर पारा निवासी दीपक शर्मा उर्फ उस्मान गद्दी ने भतीजे मोहसिन सिद्दीकी की नौकरी दिलवाने के नाम पर छह माह पहले एक लाख रुपये लिए थे।
नौकरी न लगने पर जब उससे पैसे वापस मांगे तो वह धमकी देने लगा।
शिकायत पर एएसपी क्राइम ने जालसाज को दबोचने के लिए विजयनगर चौकी प्रभारी अनुराग उपाध्याय व क्राइम ब्रांच के दरोगा राजेश पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगाई।
मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने पिकेडली होटल के पास से जालसाज दीपक शर्मा उर्फ उस्मान गद्दी को दबोच लिया। पूछताछ में दीपक ने अपना जुर्म कबूलते हुए ठगी के कई मामलों का खुलासा किया।
पुलिस के मुताबिक दीपक नाम बदलकर फर्जीवाड़ा करता था। आरोपी ने जालसाजी के आठ से अधिक मामले में लाखों रुपये ठगने की बात कबूली है। पुलिस उनकी तस्दीक करा रही है।
ग्लैमर देखकर फंस गया था जाल में
ठगी के शिकार मो. आसिफ की जालसाज दीपक शर्मा से बरेली रेलवे स्टेशन पर मुलाकात हुई थी। आसिफ ग्लैमर देखकर जालसाज के झांसे में फंस गया।
आसिफ ने बताया कि गले में मोटी सोने की चेन, हाथ में ऐपल व सैमसंग के महंगे सेलफोन व सफेद कुर्ते पैजामे में दीपक किसी नेता या मंत्री से कम नहीं लग रहा था।
कई अफसरों से भी गहरे रिश्ते
मूलरूप से बदायूं का रहने वाले दीपक शर्मा उर्फ उस्मान गद्दी का राजधानी में कई पीसीएस अफसर व दरोगाओं से गहरे रिश्ते थे।
इंटर पास दीपक बड़ी चालाकी से सामने वाले पर रौब गांठने के लिए अफसरों को फोन मिलाता और उनसे लंबी-लंबी बातें करता।
इससे सामने वाले को दीपक पर पूरा भरोसा हो जाता था। दीपक खुद को सपा सुप्रीमो के परिवार का बहुत करीबी बताता था। पुलिस को दीपक की फोन डायरी से अफसरों के पर्सनल नंबर भी मिले हैं।
पुलिस ने दीपक के पास से कई मंत्रियों व अफसरों के विजटिंग कार्ड, सात सिम कार्ड व दो मोबाइल फोन बारामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक दीपक लखनऊ में अफसरों से फोन कराकर कई दिनों तक होटलों में ठहरता था।
अफसर भी हुए ठगी का शिकार
पुलिस के अनुसार दीपक ने कई अफसरों को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये ठगे हैं। दीपक के पकड़े जाने पर ठगी के शिकार अफसर ने फोन कर पुलिस को आपबीती सुनाई।
एएसपी क्राइम ने अफसरों के नामों का खुलासा करने से इंकार करते हुए बताया कि दीपक ने अफसरों के ट्रांसफर व मलाईदार पदों पर तैनाती के नाम पर रुपये ऐंठे हैं।
इन मंत्रियों के लेटरपैड बरामद
शिक्षामंत्री उप्र सरकार, नगर विकास राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप, जल संपूर्ति संसदीय कार्य व मुस्लिम वक्फ मंत्री, नगरीय रोजगार मंत्री, गरीबी उन्मूलन हज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व शहरी सम्रग विकास राज्यमंत्री के लेटरपैड मिले हैं।