फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud on the name of jobs in gulf countries.

खाड़ी देशों में नौकरी का झांसा देकर 50 लाख की ठगी

Tue, 26 Jul 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
fraud on the name of jobs in gulf countries.
मड़ियांव थाने के बाहर खड़े युवक - फोटो : amar ujala

मड़ियांव में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास चल रही स्मैक ओवरसीज कंपनी ने खाड़ी देशों में नौकरी का झांसा देकर यूपी-बिहार के युवकों से 50 लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए।

विज्ञापन


कंपनी की डायरेक्टर गुलहर उर्फ सना समेत चार संचालकों के खिलाफ सोमवार दोपहर मड़ियांव में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मड़ियांव प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप ने बताया किसीतापुर के रामपुर मथुरा निवासी रामपाल की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रामपाल ने बताया कि कंपनी दुबई, सऊदी, दोहा और कतर में नौकरी का झांसा देती थी। कंपनी के विज्ञापन देखकर उन्होंने बीती जनवरी में ऑफिस में संपर्क किया था।

यहां कंपनी की डायरेक्टर गुलहर उर्फ सना, मैनेजिंग डायरेक्टर इरम खान के अलावा सबीला और इमरान खान मिले। संचालकों ने खाड़ी देशों में विभिन्न कंपनियों में कुशल और अकुशल कर्मचारी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। एक व्यक्ति को खाड़ी देश भेजने का खर्च 95,000 रुपये बताया गया। हालांकि, कंपनी ने अलग-अलग लोगों से अलग-अलग रकम वसूली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्ट भी कंपनी ने जमा करा लिए

fraud on the name of jobs in gulf countries.

रामपाल का कहना है कि लखनऊ के अलावा सीतापुर, फैजाबाद, गोरखपुर, कुशीनगर समेत बिहार के कई युवकों से लोगों ने कंपनी में रुपये जमा कराए। सभी के पासपोर्ट भी कंपनी ने जमा करा लिए।

कहा-फोन करके बुलाएंगे...और टरकाने लगे
आवेदकों को फोन करके बुलाने की बात कहकर लौटा दिया गया। कई दिन बीत गए लेकिन कंपनी से फोन नहीं आया तो आवेदक खुद ही ऑफिस पहुंच गए। रामपाल ने बताया कि कंपनी के संचालक दो-चार दिन में कागजात तैयार होने की बात कहकर टरकाते रहे।

दबाव बनाने पर जान से मरवाने की देने लगे धमकी
दबाव बनाने पर संचालकों ने जान से मरवाने व फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देते हुए भगा दिया। सोमवार को पीड़ित मड़ियांव थाना पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने तलाश तो ऑफिस से मिले 66 पासपोर्ट

fraud on the name of jobs in gulf countries.

पीड़ितों की शिकायत पर मड़ियांव कोतवाली पुलिस स्मैक ओवरसीज कंपनी के ऑफिस पहुंची और सना को पकड़ लाई। ठगी के शिकार युवक अपना पासपोर्ट वापस दिलाने की मांग कर रहे थे।

सना ने बताया कि कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में है और सारे पासपोर्ट वहां भेज दिए गए हैं। यहां सिर्फ चार-पांच लोगों के पासपोर्ट ही रखे हैं।

पुलिस उसे लेकर ऑफिस पहुंची और तलाशी ली तो 66 पासपोर्ट मिल गए। ठगी के शिकार लोगों का कहना है कि कुछ और लोगों के पासपोर्ट भी कंपनी के अन्य संचालकों के पास हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

जिससे जो मिला, ऐंठ लिया

fraud on the name of jobs in gulf countries.
demo pic

सीतापुर के रामपुर मथुरा निवासी रामपाल से 26500
सीतापुर के रामपुर मथुरा के राजू से 26500
फैजाबाद के बीकापुर चौरे बाजार निवासी रामजगत से 65000
गोरखपुर सिकरियागंज इसरौली के भीम कुमार से 35000
कुशीनगर सलेमगढ़ के श्रीकांत शर्मा से 4000

बिहार गोपालगंज के सोनदुला गोखुल निवासी कमलेश शर्मा से 4000
बिहार के मो. इशहाक से 60000
बिहार के भूषण शर्मा से 4000
इंदिरानगर तकरोही के गणेश सिंह कानका से 5000
सीतापुर हुसैनगंज के समीर खान से 10000

बिहार के बैसवार निवासी अंशू से 4400
बिहार के पवन से 10000
बिहार के नरेंद्र शर्मा से 4400
लखीमपुर के रसूलपुर निवासी सद्दाम हुसैन से 44000
लखीमपुर के रसूलपुर निवासी एहसान अली से 44000

लखीमपुर निवासी मो. जुनैद मंसूरी से 35000
लखनऊ कल्याणपुर के फैजान खान से 25000
रुचिखंड के रविराज से 7500
लखनऊ के नितिशराज से 80000
लखनऊ के चित्ताखेड़ा निवासी अनिल सिंह से 80000

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed