{"_id":"572af2dd4f1c1b61145cd974","slug":"fraud-cbi-officer-caught-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सीबीआई अफसर बनकर पैसा ऐंठने वाले युवक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी सीबीआई अफसर बनकर पैसा ऐंठने वाले युवक को दबोचा
ब्यूरो/अमरउजाला, गोंडा
Updated Thu, 05 May 2016 12:45 PM IST
सार
- दो कोटेदारों से पहले कर चुका है 7500 रुपये की वसूली
- जांच के बहाने कोटेदारों को दोबारा तलब करने पर खुली पोल
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
कोटेदारों से फर्जी सीबीआई अफसर बनकर जांच के नाम पर पैसा ऐंठने के मामले में बुधवार को एक युवक को विभागीय कर्मियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। दो कोटेदारों से इससे पहले 7500 रुपये वाले सूरज मिश्रा नाम के फर्जी सीबीआई अफसर से नगर पुलिस पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि विकास खंड कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में उचित दर विक्रेता जगदम्मा व लक्ष्मनपुर के उचित दर विक्रेता घनश्याम के यहां एक सप्ताह पूर्व सूरज मिश्रा नाम का एक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ सीबीआई अफसर बनकर अनाज घपले की जांच करने गया था।
जांच के दौरान फर्जी सीबीआई अफसर सूरज ने कोटेदार जगम्मा से तीन हजार 500 रुपये व कोटेदार घनश्याम से चार हजार रुपये बतौर रिश्वत ऐंठ लिए।