{"_id":"615193668ebc3e09db146c4e","slug":"four-lakh-rupees-loot-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े लूट: बैंक ऑफ इंडिया के वीसी संचालक से चार लाख रुपये लूट कर फरार हो गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े लूट: बैंक ऑफ इंडिया के वीसी संचालक से चार लाख रुपये लूट कर फरार हो गए बदमाश
Mon, 27 Sep 2021 03:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Sep 2021 03:18 PM IST
सार
गोंडा जिले में बैंक ऑफ इंडिया के वीसी संचालक से चार लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। इस दौरान बाइक से गिर जाने से वीसी संचालक घायल हो गए।
विज्ञापन
बाइक से गिरकर घायल हुआ पीड़ित।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने बैंक ऑफ इंडिया के वीसी संचालक से करीब चार लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीसी संचालक को इलाज के लिए सीएचसी कटरा बाजार भेजा है।
विज्ञापन
वहीं, इसकी सूचना मिलते ही मौके पर सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज मौके पर पहुंच गये। मामला कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोकपुर के अहिरन पुरवा मोड़ के पास का है।
विज्ञापन
बीसी संचालक सुधांशु भारती ने बताया कि कटरा बाजार के बैंक ऑफ इंडिया में काम करते हैं। सुबह कैश लाने के लिए मुख्यालय पर गए थे। मुख्यालय से लौटते समय अशोकपुर के अहिरन पुरवा मोड़ के पास पीछे से लाल कलर की बाइक पर सवार बदमाश ने पैसों से भरा बैग छीन कर वापस गोंडा की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
बैग छीनते समय वह बाइक से गिर गये जिससे उनके पैर में चोट आ गई। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी कटरा बाजार भेजा है।