{"_id":"5eaff2658ebc3e909a68595a","slug":"four-arrested-for-sex-racket-in-shravasti","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: देह व्यपार में संलिप्त दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार, जेल भेजा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
श्रावस्ती: देह व्यपार में संलिप्त दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Mon, 04 May 2020 04:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 May 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती जिले के पटना खरगौरा के निकट देह व्यापार किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना के बाद भिनगा कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की। जहां से टीम ने दो महिलाओं सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जिनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से चारों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खरगौरा मोड़ के निकट एक मकान में अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है। इसकी सूचना के बाद एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे व क्षेत्राधिकारी नगर हौसिला प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर इसका खुलासा करने के लिए प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह को निर्देश दिया।
विज्ञापन
निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर टीम के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटना खरगौरा के मजरा चौधरी पुरवा निवासी मनीष वर्मा पुत्र रामदुलारे व खरगौरा निवासी मनोज पाठक पुत्र दीनानाथ पाठक के रूप में हुई। जबकि एक महिला की पहचान अमेठी जिले के थाना शुकुल बाजार क्षेत्र निवासिनी के रूप में हुई। जबकि दूसरी महिला भिनगा कोतवाली क्षेत्र की है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा महिलाओं सहित दोनों युवकों को गिरफ्तार कर भिनगा कोतवाली लाया गया। जहां उनके विरुद्ध धारा 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से बाद में चारों को जिला कारागार बहराइच भेजा गया है।