{"_id":"62a0633ebdeeb54f2775cdb8","slug":"former-pradhan-of-dadaura-village-of-ramnagar-thana-kshetra-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: घर के अंदर औंधे मुंह पड़ा मिला पूर्व प्रधान का शव, चेहरे सहित पूरे शरीर पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Barabanki: घर के अंदर औंधे मुंह पड़ा मिला पूर्व प्रधान का शव, चेहरे सहित पूरे शरीर पर मिले चोट के निशान
Wed, 08 Jun 2022 02:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:41 PM IST
सार
बाराबंकी में ददौरा गांव के पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई। उनका शव घर के अंदर औंधे मुंह पड़ा मिला। घर के दरवाजे बंद थे। आशंका जताई जा रही है कि कोई दीवार फांद कर घर में घुसा और हत्या करके चला गया।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ददौरा गांव में वृद्ध पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई। उनका शव घर के अंदर औंधे मुंह पड़ा मिला। चेहरे समेत पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रामनगर थाना क्षेत्र के ददौरा गांव निवासी पूर्व प्रधान जगजीवन प्रसाद (77) की तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी उर्मिला का विवाह नहीं हुआ है। उस से छोटी बेटी शकुंतला गांव में ही एक दूसरे मकान में अपने पति और बड़ी बहन उर्मिला के साथ रहती है। तीसरी बेटी का विवाह देवा थाना क्षेत्र के सरसौंदी गांव में हुआ है। जगजीवन प्रसाद गांव के अंदर बने अपने मकान में अकेले रहते थे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे जगजीवन प्रसाद के पड़ोसी राम मनोहर ने उन्हें आवाज दी। दरवाजा खटखटाया मगर अंदर से कोई आहट नहीं मिली। काफी देर बाद भी कोई हलचल न मिलने पर राम मनोहर ने गांव में ही रहने वाले उनके दामाद राममिलन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे राममिलन जब दीवार फांद कर घर के अंदर गया तो चीखता हुआ वापस आया। उसी ने अंदर से दरवाजा खोला और लोग अंदर पहुंचे तो जगजीवन का शव औंधे मुंह पड़ा था।
विज्ञापन
सूचना पाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। जगजीवन के चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। थाली में उसका खाना परोसा हुआ रखा था जो वह खा नहीं पाया था। ऐसा लग रहा था कोई दीवार फांद कर अंदर आया और हत्या करके चला गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने खाने का नमूना सुरक्षित कर लिया है। एडिशनल एसपी पूर्णेदु सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ हो रही है।