{"_id":"600e6fa68ebc3e5692067dd1","slug":"former-pradhan-murdered-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में भाजपा नेता को मारी गईं दो गोलियां, नहर में शव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी में भाजपा नेता को मारी गईं दो गोलियां, नहर में शव मिलने से हड़कंप
Mon, 25 Jan 2021 09:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Jan 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
मृतक पूर्व प्रधान जागेश्वर वर्मा (बायें)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे मुकुंद मजरे रमई गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान व भाजपा नेता जागेश्वर वर्मा की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को गांव के बाहर नहर पटरी पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। पूर्व प्रधान को हमलावरों ने दो गोलियां मारीं। एक कनपटी पर जबकि दूसरी गोली सीने पर लगी। चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक पूर्व प्रधान व भाजपा जिला कार्यकारिणी अमेठी के सदस्य जागेश्वर वर्मा (60) रविवार की शाम अचानक घर से लापता हो गए थे। खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। उनकी हत्या की खबर से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। थानेदार जावेद इकबाल ने बताया कि मृतक के बेटे राममिलन वर्मा की तहरीर पर रमई गांव के दान बहादुर सिंह, वीर बहादुर सिंह व अखिलेश प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। घटना का जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।