{"_id":"c182f5f4a061743f06286235b333c781","slug":"forgery-with-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़े गरीब किसान पर भी नहीं की ठगों ने रहम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बूढ़े गरीब किसान पर भी नहीं की ठगों ने रहम
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 28 Oct 2013 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर क्षेत्र में टप्पेबाज ने निजी अस्पताल में बेटे का इलाज करा रहे किसान से रविवार सुबह 50 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
बहाने से बातचीत का सिलसिला शुरू करने के बाद टप्पेबाज ने इलाज में रियायत का झांसा दिया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाने के गांव धनेपुर निवासी किसान अभयराज यादव ने दो दिन पहले बेटे अरविंद को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।
रविवार सुबह अस्पताल परिसर के बाहर खड़े अभयराज से एक अजनबी युवक ने खुद का अस्पताल कर्मी बताते हुए बातचीत शुरू की।
बेटे के भर्ती होने की जानकारी पर इलाज में रियायत का झांसा देते हुए कहा कि डॉक्टर साहब से बात कराता हूं। इसके साथ ही कहा कि जमा कराने पर बाद में रुपये वापस दिला देगा।
इसके साथ ही किसी को फोन मिलाकर बात कराई। अभय को विश्वास में लेने के बाद 50 हजार रुपये लिए और डॉक्टर साहब कहीं जा रहे हैं।
इससे पहले ही रुपये जमा करा कुछ ही देर में वापस दिला दूंगा। इसके साथ ही बाइक पर सवार हो फुर्र हो गया।
काफी देर इंतजार के बावजूद युवक के न लौटने पर परेशान अभयराज ने तलाश शुरू की। अस्पताल कर्मचारियों को जानकारी दी।
पता चला कि मदद के बहाने किसी ने ठगी की है। इस पर उसने गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। लेकिन जहां युवक ने रुपये लिए, वह स्थान कवरेज क्षेत्र से बाहर था।
विज्ञापन