फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing in school

स्कूल में प्रार्थना के बीच फायरिंग, मची भगदड़

Wed, 13 Aug 2014 11:47 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Aug 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
firing in school

डालीगंज स्थित महाराजा अग्रसेन बालिका स्कूल में मंगलवार सुबह प्रार्थनासभा के दौरान दो गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।

विज्ञापन


प्रार्थना कर रहीं बच्चियां जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं। टीचरों ने किसी तरह बच्चियों को क्लासरूम में ले जाकर कमरा भीतर से बंद किया।

झगड़े और बीचबचाव में दोनों पक्षों के छह लोगों को गोलियां लगीं। सभी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बवाल के बावजूद स्कूल बंद नहीं हुआ।

दोनों पक्ष मूलरूप से काकोरी के हलुआपुर गांव के रहने वाले हैं और विद्यालय परिसर में स्थित धर्मशाला में ही अवैध रूप से रहते हैं। बताया जा रहा है कि विवाद बाइक का शीशा टूटने को लेकर हुआ।
विज्ञापन


प्रार्थना के लिए सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल के मैदान में बच्चियां व टीचर एकत्र हुए थे।

इसी बीच धर्मशाला में रह रहे प्रॉपर्टी डीलर बाल गोविंद त्रिपाठी और उनके सामने रहने वाले बीटेक छात्र अभिलाष उर्फ अभय मिश्रा के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

गाली-गलौज होने पर दोनों पक्ष के परिवारीजन भी आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अभिलाष अपने घर से बांका ले आया तो बाल गोविंद भी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल लाया और फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली अभिलाष के कंधे में लगी और वह गिर पड़ा। अभिलाष के पिता सूर्यकांत और मां प्रजेश को भी गोली लगी। प्रजेश का कहना है कि बाल गोविंद गुस्से में पागल हो गया था और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहा था।

वहीं, बाल गोविंद का कहना है कि अभिलाष ने उसका लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर फायर किया, जिसमें गोली उसके माथे को छूती हुई निकल गई।

बाल गोविंद का आरोप है कि फायरिंग में उसकी मां गिरीश, भाई पंकज और बहन माधुरी भी घायल हो गईं। सूचना पर हसनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा।

पुलिस बाल गोविंद को लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ पकड़कर कोतवाली ले आई, लेकिन चोटिल होने के कारण उसे भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed