फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenage girl hangs herself at maternal uncle's house.

Muzaffarnagar News: किशोरी ने मामा के घर फांसी लगाकर दी जान

Sat, 22 Aug 2026 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl hangs herself at maternal uncle's house.
(फोटो समाचार)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ(मुजफ्फरनगर)। सिखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने शनिवार सुबह जानसठ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अपने मामा के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच की।



थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री एक माह पूर्व शामली के कैराना क्षेत्र निवासी राजू के साथ प्रेम प्रसंग में चली गई थी। परिजनों की तहरीर पर सिखेड़ा पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन




विगत सोमवार को पुलिस ने दोनों को रुड़की से तलाश लिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी राजू का चालान कर दिया था। इसके बाद किशोरी ने अपने माता-पिता के साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया था। पुलिस ने उसे उसके मामा के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार सुबह करीब 8 बजे किशोरी ने मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा ली और लोहे के गाटर से फंदा लटकाकर जान दे दी। घटना के वक्त परिवार के लोग नीचे के कमरों में थे। काफी देर बाद मामा ने ऊपर जाकर खिड़की से देखा तो किशोरी फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी।

उन्होंने आनन-फानन में जंगला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सर्किल अधिकारी ऋषिका सिंह ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed