फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing in KGMU campus Lucknow

लखनऊ :  केजीएमयू परिसर में फायरिंग, पुलिस चौकी से कुछ दूरी की वारदात

Thu, 18 Nov 2021 10:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 10:38 AM IST
सार

वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ है जबकि एक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया है।

विज्ञापन
Firing in KGMU campus Lucknow
फायरिंग... - फोटो : amar ujala

विस्तार

केजीएमयू परिसर में बुधवार रात करीब दस बजे फायरिंग हो गई। वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ है जबकि एक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक शुरूआती पड़ताल में मामला संदिग्ध है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक देर रात करीब दस बजे केजीएमयू परिसर में फायरिंग की सूचना मिली। इंस्पेक्टर चौक रत्नेश सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने पड़ताल शुरू की। फायरिंग की सूचना शशांक शर्मा ने दी थी। शशांक शर्मा खुद को परशुराम स्वाभिमान सेना का प्रदेश अध्यक्ष बता रहे हैं। उन्होंने अज्ञात हमलावरों पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली कार के पिछले शीशे पर लगी है जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन


24 घंटे परिसर में रहती है भीड़

केजीएमयू परिसर में स्थित पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर की वारदात बताई जा रही है। जबकि पूरे परिसर में देर रात तक मरीज व तीमारदारों की भीड़ लगी रहती है। ज्यादातर लोग परिसर के बरामदे में सोते हैं। पुलिस के मुताबिक लेकिन रात दस बजे की वारदात में किसी ने गोली मारकर भागते हुए बदमाशों को नहीं देखा। पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शशांक का बेटा भर्ती है
केजीएमयू में शशांक शर्मा का बेटा भर्ती है। वह अपने दोस्त सआदतगंज निवासी परिमल मिश्रा और ठाकुरगंज के आयुष शर्मा के साथ कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनी। वह कार के बाहर निकले। अचानक से उनकी कार का शीशा भरभरा कर गिर गया। पुलिस को सूचना दी। शशांक के मुताबिक पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed