फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing in kakaori, three injured

काकोरी में मासूम पर ताना तमंचा, विरोध पर फायरिंग, तीन घायल, आरोपी फरार

Sun, 09 Jun 2019 01:47 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Sun, 09 Jun 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Firing in kakaori, three injured
Revolver
काकोरी के मौंदा में शनिवार देर शाम पड़ोसी के घर में दोस्त के साथ जबरन घुसे युवक ने छह साल के मासूम पर तमंचा तान दिया। परिवारीजनों ने विरोध किया तो फायरिंग कर दी। फायरिंग में किशोरी व दो मासूम घायल हो गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर दो साल की मासूम को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। आरोपी फरार है, जिसे पुलिस तलाश रही है। वहीं पुलिस इसे हर्ष फायरिंग बता रही है।  काकोरी के मौंदा निवासी कमला देवी के मुताबिक, उनके तीन बेटे पंकज, धीरज व सुभाष हैं। एक सप्ताह पहले पंकज को बेटा हुआ था, जिसका छट्ठी समारोह शुक्रवार को था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पट्टीदारी के राकेश गौतम को आमंत्रित नहीं किया गया था। उससे जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। कमला देवी का आरोप है कि राकेश के परिवारीजन पुश्तैनी जमीन हड़पना चाहते हैं। जमीन के विवाद को लेकर वह रंजिश रखता था। शनिवार देर शाम अपने दोस्त हरदोईया निवासी अंकुश के साथ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर दाखिल होते ही उसने पंकज के छह दिन के बेटे की कनपटी पर तमंचा तान दिया। इसका विरोध करने पर राकेश ने फायरिंग कर दी, जिसमें पंकज की बेटी निधि (4), धीरज की बेटी आराध्या (2) और भांजी सोनाली (16) घायल हो गई। तीनों को कारतूस के छर्रे लगे। गोली लगते ही तीनों चीखकर गिर पड़े।

तीनों केचेहरे पर छर्रे लगे थे। इसके कारण पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया। आनन-फानन तीनों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेेंटर भेज दिया गया। पंकज केमुताबिक, घर में कार्यक्रम का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए उसके बहन की बेटी सोनाली तीन दिन पहले आई थी। पंकज के बहनोई संतोष कर्जन के रहने वाले हैं।


पुलिस बोली, समारोह चल रहा था, की गई हर्ष फायरिंग
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्रा के मुताबिक, पंकज और राकेश गौतम के घरवालों में जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। हाल ही में दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। पट्टीदारी होने के कारण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया था। समारोह में हर्ष फायरिंग हुई है। सभी ने शराब पी। इसी दौरान आतिशबाजी हो रही थी। शराब के नशे में राकेश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। किशोरी सहित तीन लोग घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद शेषमणि पाठक ने भी इसे हर्ष फायरिंग बताया। उनका कहना है कि आराध्या की हालात ज्यादा गंभीर है। आरोपी मौके से फरार है। पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed