फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing between two groups in Ramkala in Sitapur.

सीतापुर: मेड़बंदी को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो घायल

Tue, 04 Jan 2022 05:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Jan 2022 05:28 PM IST
सार

थाना रामपुर कलां इलाके के सरवा जलालपुर निवासी वीर बहादुर सिंह व इसी गांव के रिशु सिंह के बीच मेड़ पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा था जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

विज्ञापन
Firing between two groups in Ramkala in Sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीतापुर जिले के थाना रामपुर कलां इलाके में मंगलवार को मेड़ पर कब्जेदारी को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में धारदार हथियार लगने से एक पक्ष का युवक घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में दोनों पक्षों के बीच फायरिंग की भी बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी फायरिंग से इंकार कर रही है।

विज्ञापन


घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर मुस्तैद है। थाना रामपुर कलां इलाके के सरवा जलालपुर निवासी वीर बहादुर सिंह व इसी गांव के रिशु सिंह के बीच मेड़ पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। बताते हैं कि फरवरी 2021 मेड़बंदी हुई थी, जिसमें वीर बहादुर ने अपनी जगह पर लकड़ी के गट लगा दिए थे। उसे कुछ लोगों ने तोड़ दिया था। मंगलवार को वह फिर से अपनी हद में लकड़ी के गट लगा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच दूसरे पक्ष के भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और इसको लेकर विरोध किया। वाद विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान हथियार लगने से वीर बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के भानु प्रताप को भी चोटे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और फायरिंग भी हुई। गंभीर रूप से घायल वीर बहादुर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना पाकर सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव, रामपुर कला, महमूदाबाद, सदरपुर समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।


सिधौली सीओ यादुवेंद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मेड़बंदी को लेकर विवाद हुआ है। घायल वीर बहादुर को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मेडिकल फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। उसके पक्ष की तहरीर मिल गई है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने पर भी आवश्यक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed