फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing at former pradhan in Maholi in Sitapur.

सीतापुर: चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे

Sun, 26 Dec 2021 06:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Dec 2021 06:01 PM IST
सार

सीतापुर जिले की महोली कोतवाली इलाके में पूर्व प्रधान पर अवैध असलहे से फायरिंग का मामला सामने आया है। हालांकि, फायरिंग में पूर्व प्रधान बाल-बाल बच गए हैं। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
Firing at former pradhan in Maholi in Sitapur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीतापुर जिले की महोली कोतवाली इलाके में पूर्व प्रधान पर अवैध असलहे से फायरिंग का मामला सामने आया है। हालांकि, फायरिंग में पूर्व प्रधान बाल-बाल बच गए हैं। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है। महोली इलाके के लुकटहा निवासी पूर्व प्रधान परसुराम गुप्ता शनिवार दोपहर घर के बाहर बैठे हुए थे। आरोप है इसी दौरान गांव के ही सुरेश कुमार तिवारी ने रंजिश को लेकर उन पर पर फायर कर दिया। हालांकि, गोली उन्हें नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए। फायर की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। मौका पाकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान परशुराम गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि प्रधानी की चुनाव की रंजिश को लेकर मौजूदा प्रधान के समर्थक ने जानलेवा हमला किया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची महोली पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। सीओ सदर ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महोली कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि मामले में केस दर्ज हो गया है। फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed