फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire on child

कार सवार नशेबाजों ने आधा किमी तक बरसाई गोलियां

Mon, 02 Sep 2013 02:24 AM IST
लखनऊ/अंकुर तिवारी
लखनऊ/अंकुर तिवारी Updated Mon, 02 Sep 2013 02:24 AM IST
विज्ञापन
fire on child

तालकटोरा के आलमनगर में कार में हो रही नशेबाजी ने कई लोगों की जान मुश्किल में डाल दी। कार में शराब पीने के दौरान दबंगों से पिस्टल चल गई।

विज्ञापन


पिस्टल से निकली गोलियां कार का गेट चीरते हुए पास खेल रहे बच्चे के पैर में जा लगी। यह देख इलाके में दहशत फैल गई। इस पर कार सवार कई वाहनों को टक्कर मारते हुए भागे।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा किया तो उस पर भी गोलियां दागी। आलमनगर में बंद क्रॉसिंग के पास सपा नेता व उसके साथियों ने कार सवारों को घेर लिया। तो सपा नेता के पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार व मोबाइल कब्जे में लेने के बाद मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों की तलाश है।

रकाबगंज निवासी संजय बाजपेई गल्ले का आढ़ती है। संजय रविवार को नौकर अज्जू के साथ दिल्ली का टिकट कराने आलमनगर आया था। वह हरिजन बस्ती में रहने वाले छोटू से टिकट बुक कराता था।

संजय छोटू से मिलने हरिजन बस्ती पहुंचा। वहां छोटू का भाई पिंटू भी आ गया। चारों लोग कार में बैठकर शराब पीने लगे। इस दौरान अज्जू ने कार में रखी 32 बोर की पिस्टल निकाली।

दिखाते समय अज्जू से पिस्टल चल गई। एक गोली कार के बाएं गेट को चीरते हुए बाहर खेल रहे 11 साल के हिमांशु गौतम के पैर में जा लगीं। वह सड़क पर गिर पड़ा।

हरिजन बस्ती में चीख पुकार मच गई। लोग दहशत में आ गए। यह देख पिंटू भाग निकला। जबकि संजय, अज्जू और छोटू कार से भागे। लोगों ने पुलिस को खबर कर दी।

यादव आटा चक्की के पास बेकाबू कार ने कई बाइकों व स्कूटी में टक्कर मारी। इसमें पीरबग्गा मोहल्ला निवासी सपा नेता आमिर सिद्दीकी का भाई मोइन भी घायल हो गया।

आमिर अपने दोस्तों के साथ कार के पीछे भागा। आलमनगर में क्रॉसिंग बंद होने के चलते कार रुक गई। संजय, छोटू और अज्जू कार से अलग खड़े हो गए। इस दौरान आमिर और उसके दोस्त वहां पहुंच गए।

उन लोगों ने संजय और उसके नौकर को पीटना शुरू कर दिया। इस पर संजय ने गोली मारने की धमकी दी और अगले ही पल आमिर के पेट में गोली दाग दी। गोली मारने के बाद वे कार और मोबाइल छोड़कर वहां से भागे।


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई दीपक सिंह ने संजय और उसके साथियों का पीछा किया तो उन लोगों ने उन पर भी दो राउंड फायर किए। इसके बाद हमलावर भाग निकले।

पुलिस ने कुछ देर बाद छोटू को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने संजय को भी रकाबगंज से गिरफ्तार कर लिया। संजय ने बताया कि कार उसके नाम पर ही है।

लेकिन पिस्टल का लाइसेंस नहीं मिला है। पिस्टल मुंगेर मेड है। पुलिस अज्जू और पिंटू को तलाश रही है। अज्जू ठाकुरगंज का रहने वाला है।  

आधा किमी तक चलाते रहे गोलियां
नशे में धुत दबंगों ने भागने के दौरान आधा किमी तक फायरिंग की। इससे जाहिर होता है कि उन लोगों को पुलिस का कोई डर नहीं था। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर वे लोग उन पर भी गोलियां दागने से नहीं चूके।

यह वारदात पुलिस के घटते इकबाल की बानगी है। बीते एक माह के दौरान पुलिस पर हो रहे हमले की यह एक कड़ी ही है। यह भी देखने वाली बात है कि इतना व्यस्त इलाका होने के बावजूद आधा किमी तक कहीं पुलिस नजर नहीं आई। पुलिस तब मौके पर पहुंची जब उन्हें वारदात की सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed