{"_id":"606e99ec754a7a79d17a5220","slug":"fire-in-clinic-and-shops-in-nanpara-nagar-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से भड़की आग में मेडिकल हाल, क्लीनिक व ऑटो पार्ट्स की दुकान जलकर राख, तीन करोड़ का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शॉर्ट सर्किट से भड़की आग में मेडिकल हाल, क्लीनिक व ऑटो पार्ट्स की दुकान जलकर राख, तीन करोड़ का नुकसान
Thu, 08 Apr 2021 04:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Apr 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
आग से राख बन गया सारा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जिले के नानपारा नगर के स्टेशन रोड शहीद स्मारक के सामने स्थित गोयल ऑटो स्पेयर पार्ट्स तथा गोयल मेडिकल हाल एवं गोयल क्लीनिक में बुधवार की देर रात लगभग 2:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से लगभग तीन करोड़ रुपए का सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहनों ने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड की खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी राम आसरे वर्मा, क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव, तहसीलदार अमर चंद वर्मा, प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। नगर पालिका नानपारा के कर्मचारियों ने टैंकरों से भी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
स्टेशन रोड के शहीद स्मारक पार्क के पास स्थित डॉ. राम अवतार अग्रवाल का क्लीनिक है। उसी के बगल में उनके बड़े बेटे राजीव गोयल की गोयल मेडिकल हाल के नाम से बड़ा प्रतिष्ठान है। इसी के पास रामअवतार अग्रवाल के छोटे बेटे शिरीष गोयल के थोक व फुटकर ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। तीनों प्रतिष्ठान अग्निकांड में जल कर राख हो गए। वहीं, ऊपर आवास होने के कारण घर के अंदर भी आग फैल गई जिससे घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया ।
विज्ञापन