{"_id":"71ceacdacc306a1bfa4eddfaa41d2abf","slug":"fir-filled-against-upico-md","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग के नाम पर यूपिको के एमडी ने हड़पे 35 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनिंग के नाम पर यूपिको के एमडी ने हड़पे 35 लाख
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 01 Aug 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (यूपिको) के एमडी प्रवीण सिंह पर 35 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए रामपुर के जितेंद्र चौहान ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
चौहान मेसर्स एमसीटीआई सोसाइटी के प्रोपराइटर हैं और यूपिको के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग के कार्यक्रम आयोजित करते थे। पुलिस जांच कर रही है।
रामपुर के सिविल लाइंस स्थित बीपी कालोनी निवासी जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यूपिको की लखनऊ व कानपुर शाखा के एमडी प्रवीण सिंह सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने 2012 में उनसे संपर्क कर यूपिको के लिए काम करने का ऑफर दिया।
विज्ञापन
एमडी का कहना था कि यूपिको डूडा, सूडा सहित अन्य सरकारी विभागों की विभिन्न योजनाओं के ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित कराती है।
अलग-अलग जिलों में यह काम विभिन्न संस्थाओं से कराया जा रहा है। ट्रेनिंग प्रोग्राम कराने वाली संस्थाओं को कुल लाभ का 85 प्रतिशत दिया जाता है जबकि 15 प्रतिशत यूपिको ले लेती है।
विज्ञापन
चौहान ने यह आकर्षक प्रस्ताव स्वीकार करते हुए यूपिको के लिए काम शुरू कर दिया। बकौल चौहान, उसने रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यूपिको की तरफ से काम किया।
शुरुआत में उसे पैसा भी मिला लेकिन बाद में एमडी ने भविष्य के कामों में एडजस्ट करने की बात कहकर आधा-अधूरा भुगतान शुरू कर दिया। धीरे-धीरे चौहान का यूपिको पर करीब 35 लाख रुपये बकाया हो गया।
चौहान ने बताया कि बीते दिनों बिजनौर में एक ट्रेनिंग प्रोग्राम कराया जिसमें 7,54,800 रुपये का चेक मिला था। इस रकम से यूपिको के एमडी ने उन्हें फूटी कौड़ी भी नहीं दी।
कई बार संपर्क करने पर उन्हें झूठा आश्वासन दिया जाता रहा। चौहान ने सोसाइटी की तरफ से 14 जुलाई को यूपिको को लीगल नोटिस भेजा जिस पर उन्हें लखनऊ आकर रुपये ले जाने की बात कही गई।
बृहस्पतिवार को चौहान राजधानी के हजरतगंज में श्रीराम टॉवर स्थित यूपिको ऑफिस पहुंचे तो पता चला कि उनके जैसी कई संस्थाओं के लोग पैसे के लिए चक्कर काट रहे हैं।
बकौल चौहान, ऑफिस में पूछताछ करने पर बताया गया कि एमडी बीते सप्ताह मुंबई चले गए हैं इसलिए कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। चौहान का आरोप है कि एमडी ने पैसा हड़प लिया है।
उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।