फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmer murdered in Gadaganj Thana Kshetra in Raebareli.

रायबरेली: गन्ने की रखवाली कर रहे ग्राम प्रधान के चचेरे भाई की निर्ममता से हत्या

Mon, 11 Apr 2022 11:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Apr 2022 11:00 AM IST
सार

रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में एक किसान की निर्ममता से हत्या कर दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Farmer murdered in Gadaganj Thana Kshetra in Raebareli.
राम प्यारे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे शिवदत्त सिंह मजरे धूता गांव में किसान बृजलाल उर्फ लोधा पुत्र राम प्यारे (55) की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


इससे आशंका जताई जा रही है किसी भारी वस्तु से सिर पर हमला करके किसान को मौत के घाट उतारा गया। वह रविवार की रात में गन्ने की फसल की रखवाली कर रहा था, तभी वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


मृतक राम प्यारे धूता के ग्राम प्रधान बलराम यादव का चचेरा भाई है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, फोरेंसिक टीम व कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर हत्या के मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed