{"_id":"62c2e22ca6946d11a75ca1e2","slug":"family-of-teacher-who-was-murdered-by-boy-raised-the-claims-on-ayodhya-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पुलिस के खुलासे पर शिक्षिका के परिजनों ने जताई आपत्ति, कहा- बिना किसी जांच के आरोप न लगाए जाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ayodhya News: पुलिस के खुलासे पर शिक्षिका के परिजनों ने जताई आपत्ति, कहा- बिना किसी जांच के आरोप न लगाए जाएं
Mon, 04 Jul 2022 06:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Jul 2022 06:20 PM IST
सार
शिक्षिका की हत्या मामले में पुलिस द्वारा किए गए खुलासे पर परिजनों ने आपत्ति जताई है और कहा कि बिना किसी जांच के शिक्षिका पर आरोप न लगाए जाएं। आरोपी की मां अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर केस को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करते डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम पुरम कालोनी में बीते एक जून को हुई शिक्षिका सुप्रिया वर्मा की हत्या के बाद रविवार को पुलिस द्वारा किए गए खुलासे पर शिक्षिका के परिजनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। परिजनों ने ज्वेलरी बरामद करने व आरोपी को गिरफ्तार करने पर तो पुलिस की तारीफ की है लेकिन बगैर किसी साक्ष्य के आरोपी के कहने के आधार पर मृतका के अवैध संबंधों की बात से इंकार किया है और मामले की जांच करके साक्ष्य पेश करने की मांग की है।
विज्ञापन
सोमवार को श्रीराम पुरम कालोनी स्थित अपने आवास पर शिक्षिका के पिता सुरेश वर्मा ने कहा कि पुलिस ने जांच किया उससे संतुष्ट हैं। सामानों की जिस तरह से शिनाख्त कराई गई है और आरोपी को पकड़ा गया है, उससे भी पूरी तरह संतुष्ट हैं। लेकिन बाद में आरोपी के कहने के आधार पर बिटिया के चरित्र पर जो सवाल उठाया गया है, इससे हम सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन
बिना किसी जांच के सिर्फ आरोपी के कहने से बिटिया पर आरोप न लगाएं उसकी विधिवत जांच कराई जाए और साक्ष्य मिलने पर ही बिटिया के चरित्र पर उंगली उठाई जाए। कहा कि चरित्रहीनता के साक्ष्य में कुछ भी दिखा दिया जाए, बिना किसी साक्ष्य के कोई आरोप न लगाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपी की मां भाजपा के महिला विंग की नेता हैं और वह विवेचना को प्रभावित कर रही हैं। मांग किया कि उन्हें पार्टी की सदस्यता से ही निष्कासित किया जाए। कहा कि ऐसा करके वह अपनी पार्टी का हित भी नहीं कर पाएंगी। कहा कि एडीजी फोरेंसिक आए थे तब उन्होंने कहा कि अकेले कोई भी ऐसी वारदात नहीं कर सकता है। उसे नाबालिग दिखाकर और अकेले बताकर हमारा केस कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग किया कि चरित्रहीनता के आरोप की निष्पक्षता से जांच कराई जाए। आरोपी की मां को केस को प्रभावित करने से रोका जाए। इस मौके पर मृतक शिक्षिका की मां भी मौजूद रहीं।