फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   family describe barabanki encounter as fake encounter

फर्जी एनकाउंटर: परिवार बोला-लखनऊ से उठाया और मुंह पर कपड़ा डालकर मार दी गोली

Thu, 19 Apr 2018 10:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Apr 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
family describe barabanki encounter as fake encounter
राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया मिलने पहुंचे आकाश से।

बाराबंकी मुठभेड़ में जिस अपराधी को पुलिस पकड़ने का दावा कर रही है परिवारीजनों ने उसे फर्जी मुठभेड़ बताया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को लखनऊ से उठाया उसके बाद यहां लाकर उसके मुंह में कपड़ा ढकने के बाद गोली मार दी।

विज्ञापन


परिवारीजनों के साथ कांग्रेस सांसद व कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अस्पताल में हंगामा किया व एसपी से जांच कराने की मांग की है।  

पढ़ें पूरा मामला यहां-बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर, एक को लगी गोली
विज्ञापन


आकाश यादव के चाचा रामगुलाम यादव व भाई हरिताश यादव का आरोप है कि आकाश एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। बुधवार को लखनऊ जिले के महानगर की सचिवालय कालोनी से सफेद बोलेरो सवार पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसे पूछताछ करने के नाम पर उठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आकाश की पत्नी पूनम ने सौ नंबर पर फोन कर रात में महानगर थाने से जानकारी ली थी लेकिन पता नहीं लग सका। बृहस्पतिवार की सुबह पता लगा कि दरियाबाद पुलिस ने आकाश को इनकाउंटर में जख्मी कर दिया है। वहीं आरोपी आकाश ने भी जिला अस्पताल में यही बयान दिया है। 

एसपी से मिले सांसद पुनिया, जांच की मांग 

अस्पताल पहुंचे सांसद पीएल पुनिया, पूर्व सांसद एपी गौतम, तनुज पुनिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, इरफान अहमद आदि ने जहां आरोपी आकाश से उसका हाल जाना वहीं परिवारीजनों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचे सांसद पुनिया ने एसपी वीपी श्रीवास्तव से मिलकर आरोपी आकाश को बेकसूर बताते हुए इस मामले की जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed