{"_id":"5b562b444f1c1b07788b5a45","slug":"fake-railway-recruitment-board-exposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी रेलवे भर्ती बोर्ड का भंडाफोड़, आरोपियों ने चयन के नाम पर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनिंग भी दिलवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी रेलवे भर्ती बोर्ड का भंडाफोड़, आरोपियों ने चयन के नाम पर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनिंग भी दिलवाई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने फर्जी रेलवे भर्ती बोर्ड गिरोह का भंडाफोड़ कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवाओं को झांसा देने के लिए चयन के नाम पर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनिंग भी दिलवाई थी।
विज्ञापन
सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के दिल्ली, लखनऊ, आगरा, चौमू (राजस्थान) व सोनीपत (हरियाणा) के 8 ठिकानों पर छापेमारी की गई। यहां से कई दस्तावेज, मोबाइल फोन, बैंक कार्ड, मुहर और नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
आगरा से संतोष सिंह उर्फ सत्यवीर सिंह, लखनऊ से श्रीकांत गुप्ता उर्फ राहुल, नितिन सिंह उर्फ राजन, राजस्थान से भीमा राव उर्फ किशोर और धर्मेंद्र कुमार सैनी, सोनीपत से सोनू वर्मा और दिल्ली से मनीष परमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी अनुसार, आरोपियों ने रेलवे भर्ती कंट्रोल बोर्ड नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर रेलवे में ग्रुप सी और डी में नौकरी के लिए आवेदन मंगाए। आरोपियों ने बाकायदा आवेदन करने वालों का टेस्ट भी लिया और वेबसाइट पर परिणाम भी घोषित किया।
चयनित युवाओं से 3 से 5 लाख रुपये वसूले गए। इतना ही नहीं जालसाजों ने देहरादून के एक निजी संस्थान से प्रशिक्षण दिलवाया और पहले बैच में 11 युवाओं को एक हफ्ते तक लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बाकायदा एक रेलवे कांट्रेक्टर यहां प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दिलाई। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को 26 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।