फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake adult video of samajwadi party women leader viral

सपा की दो महिला नेताओं का फर्जी अश्लील वीडियो फेसबुक पर वायरल

Mon, 20 Aug 2018 08:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Aug 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
fake adult video of samajwadi party women leader viral
demo pic

किसी ने समाजवादी पार्टी की दो महिला नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया है। वायरल करने वाले ने पोस्ट डालते समय लिखा है कि ये सपा की नई अभिनेत्रियां हैं। दोनों ही नेता पार्टी में जिम्मेदार पद पर हैं। 

विज्ञापन


जानकारी होने पर शनिवार देर शाम इसकी शिकायत साइबर क्राइम सेल में की गई। इनमें से एक नेता ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ इटावा में केस दर्ज कराया था।  दोनों पीड़िताओं का आरोप है कि वीडियो और तस्वीर से उनका चेहरा नहीं मिलता है। लेकिन वायरल करने वाले ने उनकी पद और नाम का दुरुपयोग कर बदनाम करने की साजिश रची है।
विज्ञापन


महिला नेताओं का कहना है कि दोनों के नाम से साइबर अपराधियों ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। कई अश्लील फोटो व वीडियो पोस्ट किया। इसकी शिकायत दोनों ने साइबर क्राइम सेल के नोडल अधिकारी व सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा को बताया कि से की। बताया कि  वीडियो वायरल होने की जानकारी उन्हें पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील टिप्पणियां आनी शुरू हो गईं तो पीड़िताओं ने फेसबुक प्रोफाइल बंद कर दिया। लखनऊ में रहने वाली महिला नेता गौतमपल्ली थाने मुकदमा दर्ज कराने पहुंचीं। जहां से उन्हें साइबर क्राइम सेल भेज दिया। नोडल अधिकारी ने इस मामले की जांच दरोगा राहुल राठौर को दी। फेसबुक प्रोफाइल चेक किया गया, जिसे फर्जी तरीके से बनाये जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद साइबर सेल ने फेसबुक कंपनी से मेल कर फर्जी अकाउंट बनाने वाले के बारे में जानकारी मांगी है।

पूर्व सीएम से नहीं मिल सकीं

सपा की दोनों महिला नेताओं ने अश्लील वीडियो के संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से रविवार को मिलने का प्रयास किया। एक बैठक के चलते यह मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं पीड़िताओं ने समाजवादी पार्टी के अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों से मामले की शिकायत की है। दोनों ने बदायूं के सांसद धर्मेन्द्र यादव से मुलाकात कर अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की शिकायत की है।

अश्लील कमेंट व कॉल ने जीना किया दुश्वार

दोनों महिला नेताओं ने बताया कि अश्लील वीडियो व तस्वीर कुछ दिन पहले वायरल हुई। इसके बाद से उनके मोबाइल पर अश्लील कॉल और मैसेज आने शुरू हो गये। इसकी जानकारी पार्टी के कुछ पदाधिकारियों को दी। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी। दोनों महिला नेताओं ने बताया कि अब तक उनके मोबाइल पर करीब एक हजार से अधिक अश्लील मैसेज आ चुके हैं। जिसमें कुछ का स्क्रीन शॉट्स पुलिस को उपलब्ध भी कराया है। वहीं साइबर सेल के नोडल अधिकारी व क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फोटो और वीडियो वायरल करने वाले की आईपी एड्रेस पता लगाया जा रहा है। जल्द इस मामले का खुलासा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed