फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   facebook crime in uttar pradesh

फेसबुक पर ऐसी अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल

Fri, 03 Apr 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Apr 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
facebook crime in uttar pradesh

फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर लड़कियों से दोस्ती करने और फिर ट्रिक फोटोग्राफी से उनका अश्लील फोटो अपलोड कर ब्लैक मेल करने वाले ग्रेजुएशन के स्टूडेंट दीपक गौड़ को क्राइम ब्रांच टीम ने गुरुवार को दबोच लिया।

विज्ञापन


उसके पास से एक मोबाइल और निजी कंपनियों के सिम बरामद हुए हैं। मोबाइल में कई लड़कियों के फोन नंबर, मेल आईडी और अश्लील फोटोग्राफ्स मिले हैं।

गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। गोविंद नगर की नाबालिग लड़की से फेसबुक एकाउंट पर अक्षय गौड़ (गलत नाम) ने दोस्ती कर ली।

इसके बाद अक्षय उस पर मिलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर अक्षय ने ट्रिक फोटोग्राफी के जरिए लड़की का अश्लील फोटो तैयार किया और उसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन

मोबाइल पर देता था धमकी

facebook crime in uttar pradesh

फोटो अपलोड करने के बाद मोबाइल पर धमकी देने लगा। युवती की मां ने 21 मार्च को एसएसपी शलभ माथुर को पूरा वाकया बताया।

एसएसपी ने प्रशिक्षु एएसपी आकाश तोमर को लड़की मदद करने और कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराए जाने की निर्देश दिए।

कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई। विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने लड़की और आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल और फोटो के प्रिंट निकलवाए।

छानबीन में पता चला कि ब्लैकमेल करने वाले का नाम अक्षय नहीं बल्कि दीपक गौड़ है। वह केसा कालोनी आजाद नगर नवाबगंज का रहने वाला है।

गुरुवार को क्राइम ब्रांच टीम ने कंपनी बाग चौराहा कोहना से दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

दीपक ने कुबूला अपना जुर्म

facebook crime in uttar pradesh

दीपक ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए युवती से माफी मांगी। उसने फर्जी नाम और पते से फेसबुक आईडी बना रखी हैं। फेसबुक से दोस्ती करके उनका फोटो प्राप्त कर लेता है।

इसके बाद ब्लैक मेल करता है। मांग पूरी नहीं होने पर लड़कियों और युवतियों की ट्रिक फोटोग्राफी से अश्लील फोटो तैयार उसे इंटरनेट पर अपलोड कर देता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी शहर के एक कालेज से ग्रेजुएशन कर रहा है। उसका भाई एक निजी कंपनी में इंजीनियर है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक दीपक को धोखाधड़ी, आईटी और पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed