{"_id":"8a8367763d327d6339ca5ce2f14ac328","slug":"extra-marital-affair-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने प्रेमिका संग पत्नी को लात घूसों से धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने प्रेमिका संग पत्नी को लात घूसों से धुना
हिमांशू अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Jun 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर पति ने प्रेमिका संग घर में घुसकर पत्नी की लात घूसों से धुनाई कर दी।
विज्ञापन
महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े तो कथित प्रेमिका व पति जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मगर पुलिस झांकने तक नहीं पहुंची।
इससे नाराज कॉलोनी की महिलाओं ने थाने का घेराव करके हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सबौली गांव निवासी एक महिला अपने घर पर मौजूद थी। दोपहर 12 बजे पति अपने प्रेमिका व कई अन्य लोग के संग घर पहुंचकर पत्नी को घर से बाहर करने लगा।
पत्नी ने विरोध किया तो पति व उसकी कथित प्रेमिका ने मिलकर पत्नी की लात घूसों से जमकर धुनाई की। चीख पुकार सुनकर कॉलोनी के लोग जुट गए।
इस बीच आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित महिला ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने से नाराज कालोनी की महिलाओं ने थाने का घेराव करके हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। पीड़ित महिला को डॉक्टरी मुआयाना के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन