फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ex director of doordarshan arreseted

दूरदर्शन केंद्र के पूर्व निदेशक को मिली तीन साल की कैद

Tue, 18 Feb 2014 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Feb 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
ex director of doordarshan arreseted

मशहूर कवि शैल चतुर्वेदी के पुत्र का सीरियल दूरदर्शन पर दिखाने के लिए 2

विज्ञापन
लाख रुपये की रिश्वत मांगने और एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए दूरदर्शन केंद्र लखनऊ के तत्कालीन निदेशक प्रभु झिंगरन को दोषी ठहराया गया है।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश राजेन्द्र सिंह ने उन्हें तीन साल के कठोर कारावास के साथ 1.10 लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।

जुर्माना अदा न करने पर प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक व पत्रकार झिंगरन को एक साल का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।


कोर्ट ने अपने विस्तृत आदेश में कहा कि लोकसेवक के असाधारण रूप से भ्रष्ट आचरण से ग्रसित होने के कारण मामले में नरमी नहीं दिखाई जा सकती।

कोर्ट ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसेवकों द्वारा भ्रष्टाचार के मामले ने इतना विशाल रूप ले लिया है कि लोक विभाग का कोई काम भ्रष्टाचार की दुर्गंध से अछूता नहीं है।

समूचे राष्ट्र में भ्रष्टाचार की गहरी पैठ हो चुकी है और ये राष्ट्र की गतिविधियों को रोक रहा है, जिसका सभी पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

कोर्ट ने भ्रष्टाचार की तुलना कैंसर से करते हुए कहा कि यह शरीर में कैंसर की तरह लोक सेवा के प्रभावी ढांचे को नष्ट कर रहा है और ईमानदार अधिकारियों के अंदर हताशा उत्पन्न कर रहा है।


कोर्ट में सीबीआई की ओर से तर्क देकर कहा गया कि मुंबई निवासी सुप्रसिद्ध कवि शैल चतुर्वेदी के पुत्र विशाल चतुर्वेदी दूरदर्शन के लिए प्रायोजित कार्यक्रम का प्रसारण व निर्माण करते हैं।

एक साल से उनके दो धारावाहिकों का प्रसारण रुका हुआ था, जिसमें से एक का स्वीकृति पत्र, कास्टिंग टाइम दूरदर्शन द्वारा दिया गया है। दूसरा धारावाहिक विगत 9 वर्षों से प्रसारित हो रहा था और एक वर्ष का विस्तार मिलने के बावजूद ये रुका हुआ है।

कहा गया कि दूरदर्शन केंद्र के तत्कालीन निदेशक प्रभु झिंगरन ने दोनों धारावाहिकों को आगे प्रसारित करने के लिए विशाल चतुर्वेदी से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी और 18 जून 2004 को पहली किस्त के रूप एक लाख रुपये लेकर अपने घर पर बुलाया।

इस पर विशाल ने 17 जून 2004 को एक शिकायती पत्र लखनऊ सीबीआई के एसपी को दिया। वादी के इस शिकायती पत्र पर सीबीआई ने मामला दर्ज करके इंस्पेक्टर धीरेन्द्र राय के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

जांच एजेंसी ने डालीबाग स्थित आवास पर दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में प्रभु झिंगरन को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

अभियोजन ने अपने तर्कों के दौरान यह भी कहा कि विशाल चतुर्वेदी के पिता प्रसिद्ध कवि शैल चतुर्वेदी और प्रभु झिंगरन के बीच मधुर व पारिवारिक संबंध थे। झिंगरन की पुत्री ने मुंबई में शैल चतुर्वेदी के घर पर रहकर पढ़ाई भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed