गुंडे ने स्कूल में घुसकर टीचर से की छेड़छाड़, जबरदस्ती बनाना चाहता था प्रेमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के काकोरी में एक दबंग ने विद्यालय में घुसकर शिक्षिका से छेड़छाड़ की। विरोध पर उसे अगवा कर जान से मारने की धमकी दी। शिक्षिका ने परिवारीजनों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप से उन्नाव के हसनगंज निवासी युवती काकोरी के निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह भाई के साथ लखनऊ में रहती है। स्कूल के पास के गांव के दबंग युवक आते-जाते उससे छेड़छाड़ करते थे। मंगलवार को भी शिक्षिका जब स्कूल जा रही थी तो युवकों ने छेड़छाड़ की।
उसने विरोध किया तो पुरैना गांव के सुमित लोधी को यह बात नागवार गुजरी। इसके बाद वह दोपहर को स्कूल में घुस गया और शिक्षिका से बदसलूकी की। विरोध पर उसका अपहरण कर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस चौकी से चंद कदम दूर है स्कूल
शिक्षिका ने बताया कि वारदात की जानकारी उसने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लेकिन काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि स्कूल से महज सौ मीटर की दूरी पर ही काकोरी पुलिस ने चौकी बना रखी है। वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद शिक्षिका ने भाई को वारदात की जानकारी दी और उसके साथ थाने पहुंची। तब जाकर सुमित के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
प्रेम करने का डालता था दबाव
युवती का आरोप है कि सुमित उस पर जबरदस्ती प्रेम करने का दबाव डालता है। उसने विरोध किया तो धमकाने लगा। इसके बाद आए दिन छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी करने लगा।
एसओ काकोरी यशकांत सिंह ने बताया कि पीड़िता ने सुमित पर छेड़छाड़ और अपहरण करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला एकतरफा प्रेम का है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।