वाह री पुलिस! शोहदे को नहीं, पति को ही धुन डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर क्षेत्र में नशे में धुत शोहदे ने पति व बच्चे के साथ
उसे बूथ से बैरंग लौटते देख शोहदे की हिम्मत और बढ़ गई। बर्दाश्त से बाहर होने पर पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
शोहदा भागा ही था कि सिपाही पहुंच गया और उल्टा युवक पर ही डंडे बरसाने शुरू कर दिए। राहगीरों ने किसी तरह बीचबचाव करा दंपती को बच्चे समेत रवाना किया।
दूसरे प्रदेश से आए पति-पत्नी
अपने मासूम बच्चे के साथ शाम के समय निशातगंज पुल के नीचे टैंपो से उतरे।
युवक ने कंधे पर बैग था जबकि पत्नी के कंधे पर पर्स व एक हाथ में कुछ सामान
और दूसरे हाथ में मासूम बच्चा था।
टैंपो से उतरते ही नशे में धुत एक युवक
ने महिला से छेड़खानी की। नजरअंदाज करने पर हाथ पकड़कर अभद्रता करने लगा।
शोहदे की हरकत देख पति ने पुलिस बूथ में बैठे सिपाही से शिकायत की। मदद के
बजाय उसने टरका दिया।
परदेसी को बूथ से बैरंग लौटते देख शोहदे का हौसला बढ़
गया। महिला आबरू बचाने के लिए चीखी। पति का भी खून खौल उठा। उसने बैग सड़क
पर रखा और शोहदे को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।
लोगों को जुटते देख शोहदा
भाग निकला। इस बीच बूथ से दौड़े सिपाही ने भीड़ खदेड़ी और परदेसी युवक को
डंडे से धुनने लगा।
सिपाही की हरकत से हैरत में पड़े लोगों ने किसी तरह
बीचबचाव किया। कुछ लोगों ने उन्हें महानगर कोतवाली का रास्ता बताया। दंपती
शिकायत की बात कहते हुए चले गए।