फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   engineering students tried to rape friend's girl friend

दोस्त के एक्सीडेंट के बहाने उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया कमरे पर, फिर...

Tue, 14 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
engineering students tried to rape friend's girl friend
डेमो

मड़ियांव क्षेत्र में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों ने दोस्त की गर्लफ्रेंड को बहाने से कमरे पर बुलाकर रेप की कोशिश की। विरोध पर उसकी पिटाई करके जख्मी कर दिया।

विज्ञापन


किसी तरह से चुंगल से छूटकर भागी छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत की। रविवार को पुलिस ने आरोपी इंजीनियरिंग छात्रों को धर दबोच लिया। 

इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है छात्रा के डॉक्टरी परीक्षण के रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बस्ती की रहने वाली नर्सिंग छात्रा अपने दोस्त इंजीनियरिंग छात्र संग मड़ियांव में किराए के मकान में रहती थी।

छात्र की बेरहमी से ‌की पिटाई

engineering students tried to rape friend's girl friend
डेमो

शनिवार रात छात्र को महर्षि नगर में रहने वाले उसके दोस्त अभिषेक, शिवम व सूरज ने अपने कमरे पर बुलाया। जहां पर उसकी गर्लफ्रैंड से संबंध बनवाने का दबाव डाला। 

छात्र के मना करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में दोस्त के एक्सीडेंट होने की बात कहकर उसकी गर्लफ्रैंड को अपने कमरे पर बुलाया।

जहां तीनों इंजीनियरिंग छात्रों ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। छात्रा के विरोध करने पर उसकी भी पिटाई कर दी। किसी तरह आरोपी छात्रों के चुंगल से छूटकर भागी छात्रा ने रविवार सुबह थाने पहुंचकर शिकायत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed