रंजिश के चलते नशे में धुत दबंगों ने उसे दौड़ाकर मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीनिक्स मॉल के पास सोमवार रात रंजिश के चलते लाइसेंसी असलहों से लैस
हमले में चालक को चार गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया है। लोगों के दौड़ाने पर हमलावर गाड़ी छोड़कर भाग गए। गुस्साई भीड़ ने पथराव कर गाड़ी तोड़ दी। पुलिस ने दोनों गाड़ियां कब्जे में ले ली हैं।
सीओ
कृष्णानगर हरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक केसरीखेड़ा निवासी प्रवीन सिंह
यादव उर्फ मान सिंह (25) वाणिज्य कर विभाग के एक अफसर की गाड़ी चलाता है।
साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है।
पारा के नरपतखेड़ा के दबंग
प्रॉपर्टी डीलर पुतान सिंह और उसके भाई प्रकाश सिंह से प्रवीन की रंजिश थी।
बताया जा रहा है कि शाम के समय प्रवीन फीनिक्स मॉल के पास स्टैंड चलाने
वाले दीपू गुप्ता के पास गया था।
दोनों राम नरेश गुप्ता व जीवश साहू के साथ
मॉडल शॉप में जाकर बीयर पीने लगे। इसी दौरान वहां पुतान, प्रकाश अपने साथी
ज्ञान सिंह उर्फ पिंटू, चंद्रभान के साथ पहुंच गए। नशा चढ़ने पर प्रवीन की
पुतान से कहासुनी हो गई।
बात बढ़ने पर पुतान व प्रकाश सफारी से लाइसेंसी
राइफल व पिस्टल निकाल लाए और साथियों के साथ प्रवीन को दौड़ा लिया। शकुंतला
प्लाजा के सामने प्रवीन को निशाना बना फायरिंग शुरू कर दी।
एसएसपी
के निर्देश पर हमलावर पुतान सिंह, प्रकाश सिंह व उसके साथियों के शस्त्र
लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की
संपत्ति की भी जांच के आदेश दिए गए हैं।