{"_id":"699659ba69ef84398db10977d7fb4f68","slug":"drunkard-cop-beaten-by-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए मना किया, तो बौखला गया सिपाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के लिए मना किया, तो बौखला गया सिपाही
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 27 Oct 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा इलाके के बुद्धेश्वर चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक होटल में शराब पीने से मना करने पर काकोरी के एक सिपाही ने जमकर उत्पात किया।
विज्ञापन
विरोध पर कांस्टेबल ने नागरिकों से अभद्रता की। नाराज नागरिकों ने कांस्टेबल को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
प्रभारी निरीक्षक पारा राम विशाल यादव के मुताबिक, काकोरी थाने में तैनात सिपाही पवन मिश्र रात करीब 11.30 बजे बुद्धेश्वर चौराहा स्थित एक होटल पर शराब पी रहा था।
विज्ञापन
पढ़ें-मेडिकल जांच रिपोर्ट ने उलझाया सामूहिक दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन
ग्राहकों के टोकने पर होटल मालिक ने सिपाही को मना किया। यह बात सिपाही को नागवार गुजरी और उसने मालिक से अभद्रता शुरू कर दी।
ग्राहकों ने बीच बचाव किया तो उसने उन लोगों को भला बुरा कहने लगा इससे नाराज लोगों ने कांस्टेबल को दबोच लिया और जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक ने कांस्टेबल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...